तलाक से जुड़े मामले पर HC की ऐसी टिप्पणी, Yuzvendra Chahal का पोस्ट वायरल…

Yuzvendra Chahal: तलाक से जुड़े एक मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के एक हालिया फैसले ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का ध्यान खींचा है। इतना कि उन्होंने उस पर इंस्टाग्राम स्टोरी ही लगा दी।

Yuzvendra Chahal: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) पिछले काफी वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ के चलते काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। युजवेंद्र का उनकी वाइफ धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) से अलग हो गए है। चहल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें एलिमनी अमाउंट को लेकर बात की गई थी। साथ में लिखा- मां कसम खाओ कि पलटोगे नहीं। हालांकि बाद में उन्होंने वो स्टोरी डिलीट कर दी। इसके अलावा चहल की बहन ने भी धनश्री पर निशाना साधा है।

एलिमनी अमाउंट पर युजी का पोस्ट वायरल

दरअसल, भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तहलका मचा दिया, जिसमें उन्होंने एक कोर्ट के फैसले का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इस फैसले में लिखा था, ‘वित्तीय रूप से स्वतंत्र पत्नियां अपने पतियों से भरण-पोषण (एलिमनी) की मांग नहीं कर सकतीं।’ इसके साथ चहल ने लिखा, मां कसम खाओ नहीं पलटोगे इस डिसीजन से,’ यह पोस्ट भले ही कुछ ही देर बाद डिलीट कर दी गई, लेकिन यह तुरंत वायरल हो गई।

युजवेंद्र चहल की इंस्टा स्टोरी जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया

युजवेंद्र चहल की बहन ने भी किया पोस्ट

भाईदूज के मौके पर युजवेंद्र चहल की बहन केना द्विवेदी ने एक पोस्ट किया. इस पोस्ट के साथ उन्होंने बताया कि उनका भाई महिलाओं का कितना सम्मान करते हैं. लोगों को लग रहा है कि केना ने इनडायरेक्टली धनश्री पर कमेंट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

 

युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में धनश्री से शादी की थी। लेकिन जल्द ही उनके रिश्ते में कड़वाहट आने लगी और जून 2022 में दोनों अलग-अलग रहने लगे। तलाक, गुजारा भत्ता और एलिमनी को लेकर दोनों में लंबी कानूनी लड़ाई चली। आखिरकार 20 मार्च 2015 को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दोनों के तलाक पर मुहर लगा दी। चहल को एलिमनी के तौर पर धनश्री वर्मा को एकमुश्त 4.75 करोड़ रुपये की एलिमनी यानी भरण-पोषण देना पड़ा।

Back to top button