इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़, मनचलों ने गलत तरीके से छुआ

Indore Crime News: इंदौर में महिला वनडे वर्ल्ड कप के मैच खेले जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय इंदौर में ही जहां उसकी महिला क्रिकेटरों को मनचलों की बदतमीजी का सामना करना पड़ा है।

Indore Crime News: इंदौर में आईसीसी विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का मुकाबला खेलने आई ऑस्ट्रेलियन टीम की दो खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने पांच थानों की टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यह घटना तब हुई, जब दोनों खिलाड़ी होटल रेडिसन ब्लू से पैदल पास के एक कैफे की ओर जा रही थीं। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खजराना रोड का है मामला

घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे खजराना रोड की है। ऑस्ट्रेलिया की दोनों महिला क्रिकेटर कैफे (द नेबरहुड) जा रहीं थी। सफेद शर्ट और काली कैप पहने बाइक सवार पीछा करने लगा। उसने तेजी से आकर एक महिला क्रिकेटर को गलत तरीके से छू लिया। इस घटना से दोनों खिलाड़ी सहम गईं और उन्होंने तुरंत ऑस्ट्रेलियाई टीम के सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस से संपर्क करने का प्रयास किया। इस बीच खिलाड़ियों को असहज देखकर एक कार सवार व्यक्ति आगे आए और उनकी मदद की।

ये भी पढ़े-

IND vs AUS: क्लीन स्वीप की उम्मीद से उतरी ऑस्ट्रेलिया, जाने स्कोर अपडेट…

आरोपी युवक अकील गिरफ्तार

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़ के आरोपी युवक अकील को गिरफ्तार कर लिया. डेनी सिमंस की शिकायत के आधार पर एमआईजी थाने में अकील के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. प्रारंभिक जांच में पता चला कि अकील स्थानीय निवासी है और उसने मौके का फायदा उठाकर यह हरकत की. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या यह कोई सुनियोजित घटना थी या अचानक हुई वारदात.

ये भी पढ़े-

तलाक से जुड़े मामले पर HC की ऐसी टिप्पणी, Yuzvendra Chahal का पोस्ट वायरल…

इस घटना ने इंदौर में मेहमाननवाजी की छवि को धक्का पहुंचाया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खास सुरक्षा इंतजाम किए गए थे, लेकिन इस चूक ने व्यवस्था की पोल खोल दी. स्थानीय लोग और क्रिकेट प्रशंसक इस घटना से नाराज हैं और मांग कर रहे हैं कि विदेशी मेहमानों की सुरक्षा में कोई कोताही न बरती जाए.

ये भी पढ़े-

Women’s WC: भारतीय टीम ने बढाया रोमांच; सेमीफाइनल में इस टीम से टक्कर…

 

 

Back to top button