IND vs AUS: Ro-Ko की आंधी में उड़े कंगारू, ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से रौंदा

Rohit Sharma, IND vs AUS: रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने सिडनी वनडे में शानदार शतक जड़ा।

Rohit Sharma, IND vs AUS: भारत ने आखिरी वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर अपना लोहा मनवा दिया है।  पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के शानदार शतक और विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर भारत ने 237 रनों का लक्ष्य 38.3 ओवर में हासिल कर लिया. हालांकि भारत ने दो मुकाबले में हार के बाद सीरीज पहले ही गंवा दी है। यह मुकाबला सीरीज के लिए कोई अहमियत नहीं रखता था, लेकिन रोहित और कोहली के लिए यादगार बन गया।

रोहित शर्मा बने प्लेयर ऑफ द मैच-सीरीज

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीसरे वनडे में शतकीय पारी खेली। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच मिला। वहीं वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। रोहित ने तीन पारियों में 101 के औसत से 202 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला।

कोहली ODI के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर

32वें ओवर में विराट कोहली वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सिडनी वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54वां रन बनाते ही श्रीलंका के कुमार संगाकारा (14234 रन) को पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में सचिन तेंदुलकर (18426 रन) नंबर-1 पर हैं।

ये भी पढ़े-

इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़, मनचलों ने गलत तरीके से छुआ

टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 236 रनों पर ही सिमट गई। भारत के लिए हर्षित राणा ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए, वहीं वॉशिंगटन सुंदर को 2 और कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता मिली। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जो 50 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे। उन्होंने 56 रनों की शानदार पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया 46.4 ओवर में ही ऑलआउट हो गया।

ये भी पढ़े-

तलाक से जुड़े मामले पर HC की ऐसी टिप्पणी, Yuzvendra Chahal का पोस्ट वायरल…

 

 

Back to top button