
Box Office: ‘थामा’ की 100 करोड़ क्लब में एंट्री, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने निकाली लागत
Box Office collection: दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में आयुष्मान खुराना व रश्मिका मंदाना की ”थामा” और हर्षवर्धन राणे व सोनम बाजवा की ”एक दीवाने की दीवानियत” रिलीज हुई.
Box Office collection: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थामा बॉक्स ऑफिस मजबूती से टिकी हुई है. देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फिल्म का डंका बज रहा है. अब थामा ने कमाई के मामले में अपने फिल्म ने कितने रुपए कमाए? थामा’ अपने रोमांटिक हॉरर-कॉमेडी अंदाज से लोगों को लुभा रही है। तो वहीं हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत भी अपना जादू चला रही है। फिल्म ने box office पर अपनी लागत निकाल ली है।
थामा की 100 करोड़ के क्लब में एंट्री
आयुष्मान खुराना की थामा फिल्म कमाई के मामले में उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आ रही है। कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. फिल्म ने रिलीज के 4 दिनों में भारत में 65.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 78.70 करोड़ रुपए का हो गया था. वहीं विदेशों में फिल्म ने 11.30 करोड़ रुपए कमाए है। फिल्म के पांचवे दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी आ गए हैं. थामा ने पांचवे दिन 13 करोड़ रुपए कमाए हैं. इस लिहाज से फिल्म का 5 दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 103 करोड़ रुपए का हो गया।
एक दीवाने की दीवानियत’ का जादू
एक दीवाने की दीवानियत’ का जादू भी बरकरार है. हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अच्छी शुरुआत की. दूसरे दिन 7.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 6 करोड़ रुपये और चौथे दिन 5.5 करोड़ रुपये की कमाई हुई. फिल्म ने पांचवें दिन 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे कुल कलेक्शन 34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.





