
Stock Market: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला
Stock Market: मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 9:16 पर, सेंसेक्स 168 अंक या 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 84,380 और निफ्टी 60 अंक या 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,859 पर था।
Stock Market: शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार ग्रीन जोन में खुला. सेंसेक्स 272.7 अंक चढ़कर 84,484.58 पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी 88.55 अंक बढ़कर 25,883.70 पर कारोबार कर रहा था. बाजार में लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 339 अंक या 0.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ 59,570 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 81 अंक की तेजी के साथ 18,334 पर था।
बाजार का रुझान सकारात्मक है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,175 शेयर हरे निशान में, जबकि 611 शेयर लाल निशान में थे। सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एलएंडडी, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, टाइटन और पावर ग्रिड टॉप गेनर्स थे। इन्फोसिस, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, इटरनल, सन फार्मा और एचयूएल टॉप लूजर्स थे।
वैश्विक बाजारों में तेजी का रुझान है। टेक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल हरे निशान में थे। केवल जकार्ता के बाजार लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार भी शुक्रवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद थे।दूसरी तरफ, सोना-चांदी भी गिरावट के साथ खुले। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना 1.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,076 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47.88 डॉलर प्रति औंस पर था।





