
INDvsAUS: टी20 सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को झटका, एडम जांपा बाहर
IND vs AUS 1st T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबला 29 अक्टूबर को मनुका ओवल में खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक प्लेयर को टीम में जोड़ा है।
IND vs AUS 1st T20I: वनडे सीरीज के बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज शुरू होने वाली है। 29 अक्टूबर को पहला टी20 कैनबरा में खेला जाएगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल, पहले टी20 से स्टार लेग स्पिनर एडम जम्पा अपने दूसरे बच्चे की जन्म की वजह से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया ने टीम में भारतीय मूल के लेग स्पिनर तनवीर सांघा को शामिल किया है।
शानदार फॉर्म में है तनवीर संघा
23 साल के तनवीर सांगा ने 2023 में अपना आखिर टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। उन्होंने 10 मैचों में 24.90 की औसत से सात विकेट चटकाए। इसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार विकेट शामिल है। सांगा पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं। वो न्यू साउथ वेल्स ब्ल्यूज के लिए वनडे कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। सांगा ने 14.10 की औसत से 10 विकेट चटकाए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के हाल ही के भारत दौरे पर भी काफी प्रभावित किया था। तब लेग स्पिनर ने कानपुर में तीन लिस्ट ए मैचों में सात विकेट चटकाए थे।
बता दें कि एडम जंपा की पत्नी प्रेगनेंट हैं और यह कपल अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की उम्मीद कर रहा है। जंपा ने एहतियात बरतते हुए पर्थ में भारत के खिलाफ पहले वनडे में हिस्सा नहीं लिया था। अब वो टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच से बाहर हो गए हैं, जिसने तनवीर सांगा के शामिल होने का रास्ता बनाया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का शेड्यूल:
29 अक्टूबर: पहला टी20 मैच, कैनबरा
31 अक्टूबर: दूसरा टी20 मैच, मेलबर्न
2 नवंबर: तीसरा टी20 मैच, होबार्ट
6 नवंबर: चौथा टी20 मैच, गोल्ड कोस्ट
8 नवंबर: पांचवां टी20, ब्रिस्बेन
ऑस्ट्रेलिया का टी20 इंटरनेशनल स्क्वाड
मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांगा।
ये भी पढ़े-
ICU में एडमिट हुए Shreyas Iyer, सिडनी मैच कैच लेते वक्त हुआ था हादसा





