
Jay Bhanushali-Mahhi Vij: शादी के 14 साल बाद तलाक लेंगे जय और माही, फैंस का टूटा दिल
Jay Bhanushali and Mahhi Vij Divorce: जय भानुशाली और माही विज ने कुछ महीने पहले तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुलाई-अगस्त में कपल ने डिवोर्स पेपर पर साइन कर दिया था।
Jay Bhanushali And Mahhi Vij Divorce: टीवी के स्टार कपल जय भानुशाली और माही विज बीते काफी समय से अपने रिश्ते की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. दावा किया जा रहा था कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है, लेकिन अब दोनों से जुड़ी के रिश्ते से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आई है जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. दावा किया जा रहा है कि जय भानुशाली और माही विज का तलाक हो गया है. दोनों ने अपनी शादी को खत्म कर लिया है. इस खबर ने फैंस को मायूस कर दिया.
एक-दूसरे से तलाक ले रहे जय और माही
बताया जा रहा है कि जय और माही काफी समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। रिश्ते को संभालने की काफी कोशिशें की गईं, लेकिन बात नहीं बनी। रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चों की कस्टडी को लेकर भी दोनों के बीच सहमति बन चुकी है। बताया जा रहा है कि दोनों ने आपसी समझौते के तहत अलग होने का फैसला लिया है, ताकि बच्चों के जीवन पर इसका कम से कम असर पड़े।
View this post on Instagram
‘विश्वास के मुद्दे’ को लेकर परेशानी
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि माही और जय भानुशाली के बीच ‘विश्वास के मुद्दे’ को लेकर परेशानी शुरू हुई। सूत्र ने बताया, “कभी अपने साथ वाले व्लॉग के लिए जाने जाने वाले कपल ने साथ में तस्वीरें पोस्ट करना बंद कर दिया है। उनका आखिरी कोलाब फैमिली पोस्ट जून 2024 में था।”
इस कपल को आखिरी बार अगस्त में अपनी बेटी तारा के जन्मदिन पर सार्वजनिक रूप से एक साथ देखा गया था। इस जोड़े ने अपनी बेटी के लिए लाबुबू-थीम वाली जन्मदिन की पार्टी आयोजित की। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि जय भानुशाली ने हाल ही में अपनी बेटियों के साथ की गई एक यात्रा की तस्वीरें साझा कीं, जबकि माही दो हफ्ते पहले बच्चों के साथ एक नए घर में शिफ्ट हुई थीं।





