
‘जिधर मिला टकले, चप्पल से मारूंगी…’, अभिनव कश्यप पर भड़कीं Rakhi Sawant
Rakhi Sawant On Abhinav Kashyap: राखी सावंत ने सलमान खान का सपोर्ट करते हुए ‘दबंग’ के डायरेक्टर अभिनव कश्यप को जमकर लताड़ लगाई है। राखी ने चेतावनी देते हुए जहां डायरेक्टर को पीटने की बात कही है।
Rakhi Sawant On Abhinav Kashyap: ड्रामा क्वीन राखी सावंत बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का खूब सपोर्ट करती हैं. राखी सलमान खान को खूब इज्जत देती हैं। इसी वजह से अब राखी सावंत ने दबंग फिल्म के डायरेक्टर अभिनव कश्यप से पंगा लिया है। अभिनव कश्यप बीते कुछ दिनों से सलमान खना और उनके परिवार के खिलाफ खूब सारी बातें कर रहे हैं। उन्होंने सलमान पर कई सारे आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने आमिर खान और शाहरुख खान के लिए भी कई सारी बातें की हैं, जिसके बाद अब राखी सावंत ने अभिनव कश्यप को भयंकर जवाब दिया है।
सलमान के सपोर्ट में क्या बोलीं राखी?
राखी सावंत सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं. वो कई बार ऐसी बातें बिना झिझक बोल देती हैं, जो आमतौर पर कोई मीडिया में बोलने से कतराता है. हिंदी रश यूट्यूब चैनल पर राखी ने सलमान खान को अपना दूसरा भगवान बताया. उन्होंने खुलासा किया कि एक्टर ने उन्हें मुश्किल वक्त में काम दिलाया. राखी ने अभिनव कश्यप पर भी निशाना साधा. उन्होंने अपने अंदाज में डायरेक्टर के लिए कहा, ‘एक टकला कानखजूरा है, जो सलमान भाई के खिलाफ आजकल बहुत कुछ बोलता है.
यही नहीं, राखी ने यह भी आरोप लगाया कि ‘दबंग’ के सेट पर अभिनव कश्यप ‘लड़कीबाजी’ करते थे। राखी सावंत ने ‘हिंदी रश’ से बातचीत में कहा, ‘तू जिधर भी मिला टकले, तुझे चप्पल से मारूंगी। किसी ने तो दबंग फिल्म में डायरेक्टर लिया था उसको। पता नहीं कौन है वो, हम तो नाम नहीं लेंगे। मैं अपनी जुबान खराब नहीं करूंगी उस टकले का नाम लेकर।’
ये भी पढ़े-
Box Office: ‘थामा’ की 100 करोड़ क्लब में एंट्री, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने निकाली लागत
जानकारी के लिए बता दें कि फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप लंबे समय से सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ कई दावे कर रहे हैं। बीते दिनों ‘बॉलीवुड ठिकाना’ को दिए एक इंटरव्यू में अभिनव ने सलमान खान को ‘इनसिक्योर’ बताया और दावा किया कि बॉलीवुड सुपरस्टार ने 2010 में रिलीज फिल्म ‘दबंग’ में अपनी ही भाई अरबाज खान का रोल काट दिया था। अभिनव कश्यप ने यह भी दावा किया कि सेट पर दोनों भाइयों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था और सलमान असल में अरबाज से ‘नफरत’ करते हैं।
ये भी पढ़े-
Jay Bhanushali-Mahhi Vij: शादी के 14 साल बाद तलाक लेंगे जय और माही, फैंस का टूटा दिल





