एक्ट्रेस सोनल चौहान की ‘Mirzapur The Film’ में एंट्री, फैंस बोले- अब होगा भौकाल

Mirzapur The Film: ‘जन्नत’ फेम अभिनेत्री सोनल चौहान की एंट्री ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ में हो गई है। इसकी जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी। सोनल ने भी टीम को थैंक्स कहते हुए एक पोस्ट किया है।

Mirzapur Film: अमेजन प्राइम पर धमाल मचाने वाली वेब सीरीज मिर्जापुर की फिल्म की जब से घोषणा हुई है फैंस काफी खुश हो रहे हैं। यह फिल्म ‘मिर्जापुर’ सीरीज के सभी पसंदीदा किरदारों को एक नए फॉर्मेट में पेश करेगी, जिन्हें दर्शकों ने पहले और तीसरे सीजन तक देखा है अब फिल्म का चौथा पार्ट नहीं बल्कि सीधे फिल्म आ रही है। इसमें इमरान हाशमी की एक्ट्रेस नजर आएंगी। खुद उन्होंने पोस्ट कर इसके लिए मेकर्स का धन्यवाद किया है।

सोनल चौहान ने खुद दी गुड न्यूज (Mirzapur The Film Entry in Sonal Chauhan)

सोनल चौहान ने जो पोस्ट किया है, उस इस नोट में लिखा है, ‘प्यारी सोनल, हम आपको मिर्जापुर की टीम में लेकर बहुत उत्साहित हैं। हम पर्दे पर आपके अभिनय का जादू को देखने के लिए बेताब हैं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonal Chauhan (@sonalchauhan)

 

सोनल ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मैं मिर्जापुर: द फिल्म में शामिल होने के लिए बेहद उत्साहित हूं। इस टीम का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हुई और मैं आप सभी को यह देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि हम पर्दे पर क्या-क्या दिखाने वाले हैं। इस आइकॉनिक फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद।’

ये भी पढ़े-

‘जिधर मिला टकले, चप्पल से मारूंगी…’, अभिनव कश्यप पर भड़कीं Rakhi Sawant

कालीन भैया और गुड्डू भी होंगे फिल्म का हिस्सा

‘मिर्जापुर द: फिल्म’ में मिर्जापुर सीरीज के मुख्य स्टार्स अपनी भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं। इनमें कालीन भैया के रूप में पंकज त्रिपाठी, गुड्डू के रूप में अली फजल, मुन्ना भैया के रूप में दिव्येंदु, कंपाउंडर के रूप में अभिषेक बनर्जी, बीना त्रिपाठी के रूप में रसिका दुग्गल और गोलू गुप्ता के रूप में श्वेता त्रिपाठी शामिल हैं।

ये भी पढ़े-

Sachin Chandwade: ‘जामताड़ा’ एक्‍टर ने की आत्‍महत्‍या, फंदे से लटकी मिली लाश

फिल्म में जितेंद्र कुमार भी नजर आएंगे, जो विक्रांत मैसी की जगह लेंगे। इसके अलावा, रवि किशन और मोहित मलिक भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। सोनल चौहान की एंट्री से कहा जा रहा है कि फिल्म काफी रोमांचक हो सकती है। साथ ही फिल्म दर्शकों को पसंद आने वाली है।

ये भी पढ़े-

Jay Bhanushali-Mahhi Vij: शादी के 14 साल बाद तलाक लेंगे जय और माही, फैंस का टूटा दिल

 

Back to top button