Share Market: भारतीय शेयर मार्केट की मजबूत शुरुआत, हरे निशान में Nifty-Sensex

Share Market Today Update: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी दिन हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंक सेक्टर में बढ़त देखी जा रही थी, जो कि 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था।

Share Market Today Update: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी 28 अक्टूबर को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स हरे निशान में खुले, लेकिन ठीक आधे घंटे के बाद ये लाल निशान पर पर फिसल गए.सुबह 09:16 बजे बीएसई सेंसेक्स 119.24 अंकों या 0.14% की बढ़त के साथ 84,898.08 पर था. वहीं, निफ्टी 28.80 अंक ऊपर यानी 0.11% की मजबूती के साथ 25,994.85 पर था. लेकिन 10 बजे दोनों इंडेक्स गिरकर लाल निशान में आ गए है. इस दौरान 1,255 शेयरों में तेजी, 900 में गिरावट और 176 शेयर बिना बदलाव के दिखे.यानी बाजार की बुनियाद शुरुआती सत्र में मज़बूत दिखी, हालांकि ट्रेडिंग सेशन में उतार-चढ़ाव जारी रहा.

आज के टॉप गेनर्स

  • टाटा स्टील
  • टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल
  • एल एंड टी
  • अडानी पोर्ट्स
  • एसबीआई

आज के टॉप लूजर्स

  • आईसीआईसीआई बैंक
  • बजाज फिनसर्व
  • बजाज फाइनेंस
  • भारतीय इलेक्टॉनिक्स लिमिटेड
  • एक्सिस बैंक

वैश्कि बाजारों से मजबूती के संकेत

आज मंगलवार (28 अक्टूबर) को भी बाजार के लिए वैश्विक संकेत मजबूत दिखाई दे रहे हैं। चीन के साथ ट्रेड डील की उम्मीदों ने अमेरिकी बाजारों को नए लाइफ हाई पर पहुंचा दिया। डाओ करीब 350 अंक उछला, नैस्डैक सवा 400 अंकों की छलांग के साथ ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 ने इस साल 35वीं बार नया रिकॉर्ड बनाया। गिफ्ट निफ्टी 50 अंक की बढ़त के साथ 26,050 के पास ट्रेड कर रहा है. फेड की बैठक से पहले डाओ फ्यूचर्स सपाट था. वहीं एशिया में निक्केई करीब 100 अंक फिसला।

शुरुआती कारोबार में ज्यादातर सेक्टर हरे निशान में दिखे.PSU बैंक इंडेक्स ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया और 1% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की.ऑटो, मीडिया, मेटल, फार्मा और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में हल्की खरीदारी देखी गई.फाइनेंशियल्स और FMCG में भी सीमित तेजी रही.दूसरी ओर आईटी और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली देखी गई, जबकि रियल्टी सेक्टर करीब 0.5% फिसल गया.यानी निवेशक फिलहाल चुनिंदा सेक्टरों में मुनाफा बुक कर रहे हैं, जबकि बाकी में खरीदारी का रुख कायम है.

 

 

Back to top button