
Shreyas Iyer ड्रेसिंग रूम में हो गए थे बेहोश, अब कैसी है खिलाड़ी की हालत?
Shreyas Iyer Injury Update: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर गहन चिकित्सा इकाई (ICU) से बाहर आ गए हैं। अब उनकी हालत स्थिर है। उम्मीद की जा रही है कि अय्यर अगले हफ्ते तक पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।
Shreyas Iyer Injury Update: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में कैच लेते समय चोटिल हो गए थे, जिससे उनकी तिल्ली फट गई और आंतरिक रक्तस्राव के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें आईसीयू से बाहर निकाल लिया गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनकी जान बचाई। उन्हें पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा और वह लगभग तीन सप्ताह तक खेल से बाहर रहेंगे।
BCCI की मेडिकल टीम की निगरानी में अय्यर
BCCI ने 27 अक्टूबर को एक बयान जारी करते हुए कहा कि श्रेयस अय्यर की बाई पसली के नीचे के हिस्से में चोट लगी है। उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कैन से पता चला है कि उनकी तिल्ली में चोट लगी है। उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है और वह स्वस्थ हो रहे हैं। BCCI की मेडिकल टीम सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के परामर्श से उनकी चोट की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। भारतीय टीम के डॉक्टर श्रेयस की स्थिति का आकलन करने के लिए उनके साथ सिडनी में रहेंगे।
खतरे से बाहर अय्यर
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, अय्यर अब खतरे से बाहर हैं, हालांकि चोट के कारण उन्हें आंतरिक रक्तस्राव (internal bleeding) हुआ था। सिडनी के अस्पताल में उनका इलाज जारी है, और टीम डॉक्टर डॉ. रिजवान खान लगातार उनके साथ हैं। कुछ स्थानीय दोस्तों ने भी इस मुश्किल समय में उनका साथ दिया है, जबकि अय्यर के परिवार का एक सदस्य वीजा प्रक्रिया पूरी होते ही मुंबई से सिडनी रवाना होगा।
ड्रेसिंग रूम में बेहोश हो गए थे अय्यर
मैच के दौरान श्रेयस अय्यर ने एलेक्स कैरी का शानदार रनिंग कैच पकड़ने के लिए आगे की ओर डाइव लगाई। कैच लेने के तुरंत बाद वे ज़मीन पर गिर पड़े और तेज़ दर्द में नजर आए। टीम इंडिया के फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और जांच के बाद अय्यर को ड्रेसिंग रूम में वापस ले जाया गया, जहां वे दर्द से कराह रहे थे। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि ड्रेसिंग रूम में पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही अय्यर बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां जांच में पता चला कि उन्हें स्प्लीन में चोट लगी है।
ये भी पढ़े-
ICU में एडमिट हुए Shreyas Iyer, सिडनी मैच कैच लेते वक्त हुआ था हादसा
सिडनी में तीसरे वनडे (25 अक्टूबर) के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बैटिंग कर रही थी। टीम ने 33.3 ओवर में 3 विकेट पर 184 रन भी बना लिए थे। इसी बीच, हर्षित राणा के ओवर की चौथी गेंद पर इनसाइड आउट शॉट खेलने की कोशिश में एलेक्स कैरी ने बॉल को मिस टाइम कर दिया। श्रेयस तब बैकवर्ड पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने फुर्ती दिखाई और पीछे की तरफ दौड़ लगाकर शानदार कैच लपक लिया।
हालांकि, पीछे की तरफ दौड़कर गेंद को पकड़ने में उनका बैलेंस नहीं बना। वे बॉल पकड़ने के बाद दो-तीन पलटी खा गए। इसी बीच, उनकी बाईं पसली में चोट लग गई।
ये भी पढ़े-
INDvsAUS: टी20 सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को झटका, एडम जांपा बाहर





