
Aditi Rao Hydari Birthday: ‘पद्मावत’ से ‘हीरामंडी’ तक…, हर किरदार से में छाई अदिति
Aditi Rao Hydari Birthday: 28 अक्टूबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रहीं साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने दो-दो शादी की थी। उनकी दूसरी शादी एक्टर सिद्धार्थ से हुई थी।
Aditi Rao Hydari Birthday: अदिति राव हैदरी भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने न केवल अपने शानदार अभिनय से हिंदी भाषी दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि दक्षिण भारत में भी उनके प्रशंसकों की संख्या बहुत ज़्यादा है। हालांकि, उन्होंने 2006 में मलयालम फिल्म प्रजापति से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, लेकिन दिल्ली-6 में उनकी छोटी सी भूमिका ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।
21 साल की उम्र में की थी शादी
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही अदिति ने शादी कर ली थी। साल 2009 में, जब वो सिर्फ 21 साल की थीं, उन्होंने एक्टर सत्यदीप मिश्रा (Satyadeep Misra) से शादी की थी। हालांकि, शादी ज्यादा नहीं टिक पाई। दोनों ने साल 2013 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया। अदिति ने कभी अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा पब्लिक नहीं किया, लेकिन इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, मैंने कम उम्र में शादी की, लेकिन उस रिश्ते से मैंने बहुत कुछ सीखा। सत्यदीप मिश्रा आज एक जाने-माने एक्टर हैं, जिन्हें वेब सीरीज और फिल्मों में देखा जाता है।
View this post on Instagram
फिल्मी सफर की शुरुआत और सफलता की उड़ान
अदिति ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में मलयालम फिल्म प्रजापति से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली और दिल्ली-6, रॉकस्टार, वजीर, पद्मावत जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया। उनकी सादगी और निखरती अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। पद्मावत में उनके किरदार मेहरून्निसा ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई। इसके अलावा, अदिति को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी खूब पसंद किया गया है। हाल ही में उन्होंने संजय लीला भंसाली की चर्चित वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में अहम भूमिका निभाई, जिसने उनके करियर को नई ऊंचाई दी।
View this post on Instagram
बॉलीवुड और टॉलीवुड की चमक-दमक भरी दुनिया में कई अभिनेत्रियां हैं, लेकिन कुछ ही कलाकार ऐसे होते हैं जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ ऐतिहासिक किरदारों में अपनी पहचान भी बना पाते हैं। अदिति राव हैदरी उन्हीं में से एक हैं।





