
Gold-Silver Rate: शादी सीजन से पहले सोने-चांदी के भावों में तगड़ी गिरावट, जाने कितनी है कीमत?
Gold Silver Price Today: देशभर में सोने-चांदी के भाव तेजी से अदल-बदल रहे हैं। घरेलू बाजार में सोना सस्ता हुआ है। चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है।
Gold Silver Price Today: आज 28 अक्टूबर तकनीकी कारणों के चलते कमोडिटी मार्केट तोड़ा देरी से खुला। MCE (Mutli Commodity Exchange) आज सुबह 9.30 बजे से शुरू होना था। सोने (Gold Price) और चांदी (Silver Price) दोनों की रेट में शादियों के सीजन शुरू होने से पहले सोने और चांदी का भाव कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।। आइए जानते हैं कि आपके शहर में सोने और चांदी का क्या भाव चल रहा है?
हाई पर पहुंचकर लुढ़के सोना-चांदी
रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद Gold-Silver में ताबड़तोड़ मुनाफावसूली ने इसकी कीमतों पर दबाव डाला है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका-चीन के बीच जारी ट्रेड टेंशन कम होने के संकेतों का भी इनकी कीमतों में गिरावट में अहम रोल नजर आ रहा है। ये तेज गिरावट करीब दो महीने की असाधारण तेजी के बाद देखने को मिल रही है। सोना पिछले सोमवार से इस सोमवार तक 1,30,624 रुपये के गिरकर 1,21,043 रुपये पर आ गया। तो वहीं चांदी अपने हाई से करीब 21000 रुपये प्रति किलो तक टूटी है. वहीं अपने लाइफ टाइम हाई से सोना अब तक 11,600 रुपये, जबकि चांदी 27,800 रुपये तक सस्ती हो चुकी है।
न सिर्फ एमसीएक्स पर बल्कि घरेलू मार्केट में इस दौरान सोना 1,27,633 रुपये से कम होकर 1,21,077 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, तो वहीं चांदी 1,63,050 रुपये प्रति किलो से कम होकर इस अवधि में अब 1,45,031 रुपये प्रति किलो रह गई है।
भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 121,360 रुपए प्रति 10 ग्राम
बीते दिन: 122,310 रुपए प्रति 10 ग्राम
भारत में चांदी का भाव
आज: 143,840 रुपए प्रति 1 किलो
बीते दिन: 146,080 रुपए/किलो





