जयपुर में हाईटेंशन तारों से टकराई स्लीपर बस, दो की मौत और 10 से ज्यादा घायल

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के मनोहरपुर इलाके में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब चलती स्लीपर बस बिजली के हाईटेंशन तारों से टकरा गई। टकराने के तुरंत बाद बस में भीषण आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही पलों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी यात्री ईंट भट्टे पर मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। हादसा इतना अचानक हुआ कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बस पूरी तरह जलकर राख हो गई है।

यह भी पढ़ें…

पहले प्यार फिर ठगी… गुरुग्राम से गिरफ्तार हुई ‘ब्यूटी क्वीन’ काजल

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बस कैसे हाईटेंशन तारों के संपर्क में आई।

यह भी पढ़ें…

जैसलमेर बस अग्निकांड में 20 लोग जिंदा जले, DNA सैंपल से होगी शवों की पहचान

स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने का आश्वासन दिया है, जबकि घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है।यह हादसा राजस्थान में सड़क और विद्युत सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें…

Road Accident: जैसलमेर में धू-धूकर जली चलती बस, कई यात्री झुलसे

Back to top button