
Haq Trailer: ‘मुसलमान जरूर देखें फिल्म,’ Haq के ट्रेलर रिलीज में बोले इमरान हाशमी
Haq Trailer: अभिनेता इमरान हाशमी और एक्ट्रेस यामी गौतम की जोड़ी आने वाले दिनों में फिल्म हक (Haq) में दिखाई देगी। वास्तविक घटना पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर इमरान ने अपनी दो टूक राय रखी है।
Haq Trailer: इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) हाल ही में मुंबई में यामी गौतम के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हक’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नजर आए। यह फिल्म सुप्रीम कोर्ट के बेहद अहम मामले मोहम्मद अहमद खान Vs शाह बानो बेगम पर आधारित कोर्टरूम ड्रामा है। इस फिल्म में यामी (Yami Gautam) शाजिया बानो और इमरान उनके पति अब्बास के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म (Haq Trailer) में इमरान और यामी ये दिखाएंगे कि कैसे इस केस ने एक अहम मुद्दे को उठाया और उसपर कोर्ट द्वारा एक ऐतिहासिक फैसला दिया गया है।
मुसलमानों को जरूर देखनी चाहिए यह फिल्म
इमरान हाशमी फिल्म में इमरान शाजिया बानो (यामी गौतम) के वकील पति की भूमिका में हैं। इमरान खुद भी मुसलमान हैं। ऐसे में उनसे जब पूछा गया कि एक मुस्लिम अभिनेता होने के नाते क्या उन्हें इस फिल्म को करने में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी या दबाव महसूस हुआ? इस पर उन्होंने बिना झिझके कहा, ‘जब मैं इस तरह की स्क्रिप्ट पढ़ता हूं, तो सबसे पहले मैं उसे एक अभिनेता के नजरिये से देखता हूं लेकिन इस फिल्म में पहली बार मुझे एक मुस्लिम के तौर पर भी अपना नजरिया लाना पड़ा।
उन्होंने आगे कहा, “जब लोग यह फिल्म देखकर बाहर आएंगे, तो मुझे नहीं पता कि उनकी राय क्या होगी, लेकिन मुझे यकीन है कि ज़्यादातर लोग इसे बेहद संतुलित पाएंगे और जो बात सबसे मज़बूती से निकलकर आती है वह यह है कि यह एक प्रो-वुमन फिल्म है. मेरी कम्युनिटी के लिए, यह फिल्म एक लिबरल मुस्लिम पॉइंट ऑफ व्यू से बनी है. मुझे लगता है यह बहुत शानदार काम है. मुसलमानों को यह फिल्म ज़रूर देखनी चाहिए, क्योंकि आप इससे एक अलग और गहराई से जुड़ पाएंगे.”
ये भी पढ़े-
‘The Family Man 3’ की रिलीज पर बड़ा अपडेट, मेकर्स ने जारी किया वीडियो
फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि शाजिया बानो अपने पति के तलाक दिए जाने के बाद अपने बच्चों के लिए जस्टिस मांगने कोर्ट का रुख करती हैं। फिल्म 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़े-
Aditi Rao Hydari Birthday: ‘पद्मावत’ से ‘हीरामंडी’ तक…, हर किरदार से में छाई अदिति





