
IND vs AUS: अभिषेक शर्मा के लिए तैयार…? ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने दिया जवाब
IND vs AUS 1st T20, Abhishek Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 29 अक्टूबर को कैनबरा में खेला जाना है। सीरीज से पहले जब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श मीडिया से मुखातिब होने आए तो अभिषेक शर्मा की शानदार बल्लेबाजी पर क्या कहा, यहां जानिए।
IND vs AUS 1st T20, Abhishek Sharma: भारत के युवा और विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने एशिया कप 2025 में अपने नाम का डंका बजाया। उन्होंने किसी को नहीं बख्शा। अभिषेक की तूफानी बल्लेबाजी ने सबको अपना फैन बना लिया। अभिषेक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। अब अभिषेक शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। मिचेल मार्श ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभिषेक शर्मा की उल्लेखनीय प्रगति की प्रशंसा की है। उन्होंने स्वीकार किया कि अभिषेक उनकी टीम के लिए एक बड़ी चुनौती होंगे।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने दिया ये जवाब
मार्श ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘अभिषेक के पास कमाल की प्रतिभा है. वह उनके (भारत) लिए शुरुआत में ही मैच की लय तय कर देते है. उन्होंने सनराइजर्स (हैदराबाद) के लिए भी बहुत कमाल की बल्लेबाजी की है. वह बेशक हमारे लिए चुनौती होंगे. लेकिन आप आखिर यही चाहते हैं. आप खुद को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के सामने परखना चाहते हैं. हम इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं.‘
ये भी पढ़े-
IND vs AUS: टी20 सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को झटका, एडम जांपा बाहर
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं अभिषेक
भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने भारत की एशिया कप जीत के दौरान 44.85 की औसत और 200 की स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए। मार्श ने अभिषेक के बारे में कहा, जाहिर है कि वह उनके लिए लय तय करते हैं। पिछले कुछ समय से वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह हमारे सामने अच्छी चुनौती पेश करेंगे।
ये भी पढ़े-
D Gukesh ने नाकामुरा को हराकर दिया करारा जवाब, टूर्नामेंट में पहले दिन बनाई बढ़त
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज भी खेली गई थी. इस सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीता था. ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ और ऐडिलेड में हुए पहले दो मैच जीते थे लेकिन इसके बाद सिडनी मे खेले गए मैच में भारत ने जीत हासिल की थी. इस मैच में रोहित शर्मा ने सेंचुरी लगाई थी और विराट कोहली ने भी लगातार दो डक बनाने के बाद हाफ सेंचुरी लगाई थी।
ये भी पढ़े-
Shreyas Iyer ड्रेसिंग रूम में हो गए थे बेहोश, अब कैसी है खिलाड़ी की हालत?





