Bigg Boss 19 से बसीर अली का शॉकिंग एविक्शन, Naagin 7 में हुई एंट्री…?

Naagin 7: बिग बॉस 19 से बसीर अली के अचानक एविक्शन ने फैन्स को हैरान कर दिया है। इस बीच बाहर आते ही नागिन 7 में रोल मिलने की खबरों पर उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

Naagin 7: रिएलिटी शोज बिग बॉस के घर से बसीर अली एलिमिनेट हो चुके हैं। फैंस के लिए बेहद शॉकिंग था. लेकिन वो खुश हो रहे थे ये जानकर कि उनके तेवर देखकर एकता कपूर उनसे इम्प्रेस्ड हैं और उन्हें अपने हिट शो नागिन में कास्ट किया है. लेकिन ऐसा नहीं है। एक रिपोर्ट में बसीर ने इस बात को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी ने अप्रोच तक नहीं किया है। साथ ही उन्होंने अपनी जर्नी के बारे में भी बात की। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।

बसीर अली ने ‘नागिन 7’ को लेकर क्या कहा?

बसीर ने कहा, “अगर ऐसा कुछ होता, तो मुझे यकीन है कि प्रोडक्शन या चैनल की तरफ से कॉल आता. न तो चैनल ने, न ही बालाजी टेलीफिल्म्स ने मुझसे कोई संपर्क किया है. ये सब सिर्फ इंटरनेट की अटकलें हैं.”

टीम पर लगाया लापरवाही का आरोप

बसीर ने खुलासा किया कि एलिमिनेशन के बाद बिग बॉस 19 टीम का रवैया उन्हें खटक गया. उन्होंने बताया, “उन्होंने मेरी आंखों पर पट्टी बांधी, वैनिटी वैन में बैठाया, चाय दी और फिर घर भेज दिया. न चैनल, न जियो सिनेमा टीम, न कोई प्रोडक्शन मेंबर मुझसे मिला. यह मेरे लिए बहुत निराशाजनक था, क्योंकि मैं दो महीने तक शो का हिस्सा रहा और अपना सब कुछ दिया.”

ये भी पढ़े-

Aditi Rao Hydari Birthday: ‘पद्मावत’ से ‘हीरामंडी’ तक…, हर किरदार से में छाई अदिति

इतना ही नहीं, बसीर अली ने ‘बिग बॉस 19’ के मेकर्स और सलमान खान पर पक्षपात का आरोप भी लगाया। दरअसल, मालती चाहर ने एक एपिसोड में अमाल मलिक से बात करते हुए उनकी सेक्सुअलिटी पर सवाल उठाए थे। इसे लेकर बसीर ने कहा, “बाहर आने के बाद मुझे इसके बारे में पता चला, सवाल उठना चाहिए कि अमाल ने मुझे क्यों नहीं बताया। सवाल ये भी उठना चाहिए कि मालती ने जाकर अमाल से मेरी सेक्सुअलिटी के बारे में क्यों पूछा, मुझसे भी पूछ सकती थी।

ये भी पढ़े-

जिधर मिला टकले, चप्पल से मारूंगी…’, अभिनव कश्यप पर भड़कीं Rakhi Sawant

 

Back to top button