बनारस में ‘Mirzapur the film’ की शूटिंग खत्म, पंकज त्रिपाठी ने शेयर किया अनुभव

Mirzapur the film update: वाराणसी में ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ की शूटिंग का शेड्यूल पूरा हो गया है। इसके अभिनेता पंकज त्रिपाठी, अली फजल और श्वेता त्रिपाठी ने बनारस में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है।

Mirzapur the film update:अभिनेता पंकज त्रिपाठी, अली फजल और श्वेता त्रिपाठी अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ अगले साल 2026 में भव्य रिलीज के लिए तैयार है। अमेजन प्राइम वीडियाे पर स्ट्रीम हुई वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के 3 सीजन आ चुके हैं। हर सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है, इसलिए फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ना लाजिमी है। बता दें कि ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ रिलीज की तरफ तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि इसकी शूटिंग का एक शेड्यूल पूरा हो गया है।

बनारस के बारे में पंकज त्रिपाठी ने कही ये बात

पंकज त्रिपाठी ने शहर से अपने गहरे रिश्ते की बात की। उन्होंने कहा, ‘बनारस आते ही मुझे घर जैसा लगता है, इस शहर का अपना ताल-लय है। यहां मिर्जापुर द मूवी शूट करना याद दिलाता है कि ये दुनिया हमें इतनी सच्ची क्यों लगती है। कलीन भैया का स्पिरिट यहीं पैदा हुआ, और हर बार उनके जूते में कदम रखना पुराने चैप्टर को नई मायने के साथ दोहराने जैसा है। यहां के लोग हमेशा अनुभव को खास बना देती है।

ये भी पढ़े- Haq Trailer: ‘मुसलमान जरूर देखें फिल्म,’ Haq के ट्रेलर रिलीज में बोले इमरान हाशमी

अली फजल ने भी दी प्रतिक्रिया

अली फजल ने बनारस को लेकर कहा, ‘बनारस से मेरा एक अलग जुड़ाव है। यहीं पर गुड्डू पंडित को अपनी पहचान और आग मिली।मिर्जापुर द मूवी के लिए वापस आना बहुत सारी यादें ताजा कर गया न सिर्फ पुराने सीजन्स की, बल्कि ये भी कि हम टीम और किरदार के तौर पर कितना आगे आए। लोगों की गर्मजोशी, घाटों का हंगामा, और शहर का जादू ये सब कहानी को नई परत देते हैं। हमने ये शेड्यूल खूबसूरती से खत्म किया,और अगला क्या होगा, उसका इंतजार नहीं हो रहा।

ये भी पढ़े- एक्ट्रेस सोनल चौहान की ‘Mirzapur The Film’ में एंट्री, फैंस बोले- अब होगा भौकाल

‘मिर्जापुर: द फिल्म’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चल रही थी, जिसे अब पूरा किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर बिहाइंड-द-सीन की कई झलकियां और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर लोगों का उत्साह सांतवें आसमान पर पहुंच गया है। फिल्म पर ताजा अपडेट है कि दिवाली के ठीक बाद, निर्माता अगले महीने नवंबर महीने से मुंबई में फिल्म का दूसरा शेड्यूल शुरू करेंगे।

ये भी पढ़े- ‘The Family Man 3’ की रिलीज पर बड़ा अपडेट, मेकर्स ने जारी किया वीडियो

 

Back to top button