IND vs AUS: ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत ने इन खिलाड़‍ियों को दिया मौका

IND vs AUS 1st T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20i सीरीज का पहला मैच आज कैनबरा में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत की टीम पहले बैटिंग करेगी।

IND vs AUS 1st T20: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ मनुका ओवल में जारी पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद टीम इंडिया 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज में हार का बदला लेने उतरी है। भारत 2026 टी20 वर्ल्ड कप को मद्देनजर रखते हुए अपनी प्लेइंग इलेवन को मजबूत करना चाहता है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया की नजरें होगी कि वह टी20i सीरीज जीतने पर होगी। ये सीरीज अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों की लिहाज से दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है।

पहले बैटिंग करेगी भारतीय टीम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो गई है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम की टक्कर भारत की यंग ब्रिगेड से है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

सूर्या ने टॉस के दौरान क्या कहा?

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस गंवाने के बाद कहा कि हम पहले बैटिंग ही करना चाहते थे। हमने इस पर चर्चा की थी और यहां सतह बाद में धीमी होती नजर आती है। हम बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगाकर उनपर दबाव डालना चाहेंगे। टीम को चुनना काफी मुश्किल है।

सूर्यकुमार की कप्तानी में अच्छा है भारत का रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव के कप्तान बनने के बाद भारतीय टीम ने निर्भीक क्रिकेट खेलने को प्राथमिकता दी है। यही वजह है कि उनकी कप्तानी में भारत ने अब तक जो 29 मैच खेले हैं उनमें से 23 में उसे जीत मिली है। उनकी कप्तानी में भारत ने सभी द्विपक्षीय सीरीज में जीत हासिल की है। कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास इस सीरीज के जरिये अपनी खोई फॉर्म वापस हासिल करने का मौका होगा।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

ऑस्‍ट्रेलिया- ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्‍तान), जोश इंग्लिस, टिम डेविड, मिचेल ओवन, मार्कस स्‍टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन ऐलिस, मैथ्‍यू कुहनेमन और जोश हेजलवुड।

भारत – अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजूसैमसन (विकेटकीपर), शिवमदुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणाकुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

 

Back to top button