‘अंगूरी भाभी’ बनकर लौटेंगी Shilpa Shinde, शुभांगी अत्रे का होगा पत्ता साफ?

Shilpa Shinde: छोटे पर्दे के लोकप्रिय सिटकॉम शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ पर एक नया अपडेट आया है है। खबर है कि 9 साल बाद शो में पुरानी ‘अंगूरी भाभी’ यानी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shipla Shinde) वापसी कर रही हैं।

Shilpa Shinde: एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे एक्टिंग (Shipla Shinde) दुनिया से दूर हैं। और खेती-किसानी कर रही हैं। मगर खबर है कि वह जल्द ही अपने पुराने अवतार यानी ‘अंगूरी भाभी’ के किरदार में लौटने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बिनैफर और संजय कोहली के शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ (Bhabiji Ghar Par Hain) में जल्द ही वापसी कर सकती हैं। 2015 में लॉन्च हुए इस सिटकॉम को उन्होंने एक साल बाद ही छोड़ दिया था। और अब चर्चा है कि वह शुभांगी अत्रे को रिप्लेस करने जा रही हैं।

भाबीजी घर पर हैं में शिल्पा शिंदे की वापसी

2 मार्च 2015 को भाबीजी घर पर हैं टीवी सीरियल्स का आगाज हुआ था। इस आधार पर पिछले 20 साल से ये धारावाहिक फैंस को छोटे पर्दे पर एंटरटेन कर रहा है। शो की मजेदार कहानी और किरदार दर्शकों का लोटपोट करने के काम करते हैं। अंगूरी भाभी का रोल इस टीवी सीरियल में अहम माना जाता है। जिसको लेकर खूब चर्चा भी होती है। ई टाइम्स की खबर के अनुसार मेकर्स शिल्पा शिंदे को भाबीजी घर पर हैं में बतौर अंगूरी भाभी वापस लाने की तैयारी कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

शिल्पा शिंदे बनकर आएंगी अंगूरी भाभी

सोर्स ने आगे बताया है, ‘शो के लिए एक नया सेट बनाया जा रहा है और दर्शक कहानी में एक बडडा बदलाव देखने की उम्मीद कर सकते हैं। मेकर्स दिसंबर के मिड तक भाभी जी घर पर हैं 2.0 की शूटिंग शुरू करने का प्लान कर रहे हैं।’ हालांकि इस बारे में अभी एक्ट्रेस और मेकर्स ने कुछ नहीं कहा है। लेकिन ये फैंस के लिए खुशी की बात होगी, अगर शिल्पा शो में लौटेंगी।

ये भी पढ़े- Bigg Boss 19 से बसीर अली का शॉकिंग एविक्शन, Naagin 7 में हुई एंट्री…?

शिल्पा शिंदे की ‘भाबी जी घर पर है’ में वापसी को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है, लेकिन उनकी वापसी की खबरों से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। फैंस खासतौर पर उत्साहित हैं। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि हमें अभी वाली भाभी (शुभांगी अत्रे) ही ठीक लग रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अब वाली भाभी का रोल कर रहीं शुभांगी अत्रे का क्या होगा? वह भी इस किरदार को बखूबी कर रही हैं’।

 

Back to top button