ICC Rankings: रोहित शर्मा ने 38 साल की उम्र में रचा इतिहास, बने नंबर-1 वनडे बल्लेबाज

Rohit Sharma number one odi batter: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार पारियां खेलने के बाद रोहित शर्मा ने पहली बार बल्लेबाजों की आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है।

Rohit Sharma number one odi batter: पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) करियर में पहली बार दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं। ICC ने बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी की। इससे पहले शुभमन गिल नंबर-1 थे। रोहित 781 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहुंचे हैं। 38 साल, 182 दिन के रोहित वनडे रैंकिंग (ICC ODI Rankings) के सबसे उम्रदराज नंबर-1 भी बने हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर (38 साल, 73 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ा है। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में शतकीय पारी खेली थी।

रोहित वनडे में टॉप पर पहुंचने वाले 5वें भारतीय

ऑस्ट्रेलिया में अपने दमदार प्रदर्शन से रोहित बुधवार को आईसीसी की जारी ताजा रैंकिंग में दो स्थान के सुधार के साथ शीर्ष पर आ गए। यह पहली बार है जब रोहित वनडे में शीर्ष बल्लेबाज बने हैं। रोहित ने भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ा और नंबर एक वनडे बल्लेबाज बनने में सफल रहे।

Rohit Sharma ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

38 साल और 182 दिन की उम्र में रोहित आईसीसी मेंस वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग (ICC Rankings) में पहला स्थान हासिल करने वाले अब तक के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं और अपने करियर में पहली बार यह उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर 38 साल की उम्र के बाद लिस्ट में शीर्ष पर पहुंचने वाले वह एकमात्र बल्लेबाज हैं। सचिन ने साल 2011 में टेस्ट प्रारूप में यह उपलब्धि दर्ज की थी।

ये भी पढ़े- IND vs AUS: ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत ने इन खिलाड़‍ियों को दिया मौका

विराट कोहली ने तीसरे वनडे में 74 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। अब वह 725 रेटिंग अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं। श्रेयस अय्यर ने एडिलेड ओवल में खेले गए दूसरे वनडे में भारत के लिए अर्धशतक लगाया और वह एक स्थान ऊपर (10वें से 9वें) पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़े- D Gukesh ने नाकामुरा को हराकर दिया करारा जवाब, टूर्नामेंट में पहले दिन बनाई बढ़त

 

Back to top button