IND vs AUS 1T20i: बारिश की भेंट चढ़ा पहला टी20, अब मेलबर्न में होगी टक्कर

IND vs AUS 1T20i: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 बारिश की भेंट चढ़ गया है। भारतीय टीम के लिए अच्छी बात यह रही कि मैच में सूर्यकुमार का बल्ला जमकर बोला।

IND vs AUS 1T20i: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टी-20 सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा है। कैनबरा में बुधवार को बार-बार हो रही बारिश के कारण दो बार खेल रोकना पड़ा है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को मेलबर्न पर खेला जाएगा। आखिरी बार जब खेल रोका गया था, तब तक भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में एक विकेट पर 97 रन बना लिए हैं।

बार‍िश की वजह से धुला मैच

पहला व्यवधान 5 ओवर के बाद आया. वहीं मैच में एक बार फ‍िर 10वें ओवर के दौरान बार‍िश ने खलल डाला। इसके बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया गया। जिस समय खेल रद्द हुआ उस समय भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी। सूर्यकुमार यादव और शुभमन ग‍िल क्रीज पर डटे थे। उस समय भारत का स्कोर (9.4/18 ओवर) 97/1 था। भारत को एकमात्र झटका अभ‍िषेक शर्मा के रूप में लगा।

ये भी पढ़े- IND vs AUS: ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत ने इन खिलाड़‍ियों को दिया मौका

गिल और सूर्यकुमार ने खेल रुकने तक 62 रनों की साझेदारी कर ली थी। सूर्यकुमार 24 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रन और गिल 20 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहे। अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए जिनका विकेट नाथन एलिस ने लिया। कैनबरा में लगातार बारिश के चलते आगे का खेल संभव नहीं हो सका। अब अगला मैच मेलबर्न में 31 अक्टूबर को खेला जाएगा।

ये भी पढ़े-  ICC Rankings: रोहित शर्मा ने 38 साल की उम्र में रचा इतिहास, बने नंबर-1 वनडे बल्लेबाज

 

Back to top button