De De Pyaar De 2 का पार्टी सॉन्ग रिलीज, हनी-अजय की जुगलबंदी ने जीता दिल

Jhoom Sharaabi Song: फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ के मेकर्स दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर बज बना रहे हैं. अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी इस बार फिल्म में धमाल मचाने वाली है.

Jhoom Sharaabi Song: अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म दे दे प्यार दे 2 का नया गाना झूम शराबी रिलीज हो गया है, जिसमें बॉलीवुड के सिंघम सालों के बाद नाचते नजर आ रहे हैं। जिन-जिन लोगों को अजय देवगन से ये शिकायत थी कि वो गानों में डांस नहीं करते हैं उन्हें हनी सिंह द्वारा बनाया गया ये गाना जरूर देखना चाहिए क्योंकि इसमें न केवल अजय ने डांस किया है बल्कि जमकर शराबियों वाले एक्सप्रेशन भी दिए हैं। अजय देवगन के साथ-साथ गाने में रकुलप्रीत सिंह भी नजर आ रही हैं, जो अपनी बोल्डनेस का तड़का लगाती दिख रही हैं।

हनी और अजय की जुगलबंदी ने जीता दिल

हनी सिंह कहते हैं, “झूम शराबी’ शुरू होते ही माहौल बना देता है! मैं चाहता था ऐसा ट्रैक जो सबको डांस फ्लोर पर खींच लाए चाहे वो कूल अंकल हों या क्रेज़ी कज़िन्स. अजय सर के साथ दोबारा काम करना एकदम मज़ेदार और एनर्जी से भरा अनुभव रहा. यह गाना हर उस शादी के लिए बना है जहां असली पार्टी शुरू करते हैं ओजी अंकल्स!”

अजय ने एक्स पर गाना ‘झूम शराबी’ रिलीज करते हुए लिखा, ‘वॉल्यूम बढ़ाओ, डांस फ्लोर पर चाचाओं की मनपसंद धमाल मची है। झूम शराबी अभी रिलीज।’ हनी और अजय की जुगलबंदी वाले इस गाने ने लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया है। ‘दे दे प्यार दे 2’ अगले महीने 14 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। अजय और रकुल के अलावा, आर माधवन अहम किरदार में हैं। इसकी पहली किस्त साल 2019 में रिलीज हुई है।

ये भी पढ़े- अमिताभ बच्चन का पैर छूने पर भड़के खालिस्तानी, Diljit Dosanjh को दी धमकी

Back to top button