
INDW vs AUSW: सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, बारिश डाल सकती है खलल
INDW vs AUSW Semi Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में महिला विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाना है, जीतने वाली टीम 2 नवंबर को फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी।
INDW vs AUSW Semi Final: डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और मेजबान भारत के बीच महिला वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला होने वाला है। 30 अक्टूबर को होने वाले इस मैच पर सबकी निगाहें रहेंगी। बता दें कि नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा। बारिश की वजह से इस वर्ल्ड कप के कई मैचों में खलल पैदा हुई है। भारत और बांग्लादेश के बीच आखिरी ग्रुप स्टेज मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। क्या सेमीफाइनल मैच का मजा भी बारिश खराब कर देगी? आइये, जानते हैं कि 30 अक्टूबर को मुंबई में मौसम कैसा रहने वाला है।
हेड टु हेड में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा
दोनों टीमों के बीच वनडे मैच के रिकार्ड में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। दोनों के बीच हुए 60 मैच हुए, ऑस्ट्रेलिया ने 49 और भारत ने महज 11 मुकाबले जीते। वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया ने अपनी बादशाहत कायम रखी है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने 2005 के फाइनल समेत 11 मैच जीते हैं। भारत सिर्फ तीन मौकों पर ही जीत अपने नाम कर सका है। एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
कैसा रहेगा 30 अक्टूबर को मुंबई में मौसम?
तेज बारिश के लिए गुरुवार की सुबह मुंबई में येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह 7 बजे के आसपास थंडरस्टॉम की भी उम्मीद थी। एक्यूवेदर के मुताबिक, दिन के शुरुआत में बारिश की संभावना 55 प्रतिशत है। लेकिन, दोपहर तक मौसम अच्छा होने की उम्मीद है। दोपहर 3 बजे तक जब भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच शुरू होगा। उस वक्त मौसम खेल के लिए आदर्श होगा।
ये भी पढ़े- IND vs AUS 1T20i: बारिश की भेंट चढ़ा पहला टी20, अब मेलबर्न में होगी टक्कर
आज नतीजा नहीं तो कल रिजर्व डे
अगर मैच 30 अक्टूबर को नहीं हो पाता है, तो यह 31 अक्टूबर को होगा। और अगर रिजर्व डे भी बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप स्टेज में पॉइंट्स टेबल के आधार पर फाइनल का टिकट मिल जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर रहते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी, वहीं भारत चौथे नंबर पर रहा था।
ये भी पढ़े- ICC Rankings: रोहित शर्मा ने 38 साल की उम्र में रचा इतिहास, बने नंबर-1 वनडे बल्लेबाज
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री/ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैग्रा, जॉर्जिया वेयरहम, डार्सी ब्राउन, अलाना किंग और मेगन शट।
ये भी पढ़े- D Gukesh ने नाकामुरा को हराकर दिया करारा जवाब, टूर्नामेंट में पहले दिन बनाई बढ़त





