
Thamma ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस, धड़ल्ले से नोट छाप रही है आयुष्मान की फिल्म
Thamma Box Office Success: अभिनेता आयुष्मान खुराना की हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। कमाई के मामले में थामा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है।
Thamma Box Office Success: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) हर तरह के किरदार बखूबी निभाने के लिए जाने जाते हैं। बड़े पर्दे पर उन्होंने हमेशा कुछ हटके किया है। इन दिनों वह अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘थामा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस हॉरर-कॉमेडी जॉनर की फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना न स्क्रीन शेयर की है। वैम्पायर बनकर आयुष्मान ने एक बार फिर लोगों के दिलों में खास जगह बना ली। कमाई के मोर्चे पर भी ‘थामा’ ने कई हालिया रिलीज फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
100 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ के अलावा आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ की कमाई भी उम्मीद जगा रही है। 9वें दिन इसने अपनी फ्रेंचाइजी ‘मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स’ की ही ‘मुंज्या’ की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को ‘थामा’ ने देश में 3.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जिससे इसकी कुल कमाई अब 104.60 करोड़ रुपये है। एक दिन पहले मंगलवार को इसने 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे। MHCU की ‘मुंज्या’ ने लाइफटाइम 102.54 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।
View this post on Instagram
मैडॉक फिल्म्स की नई पेशकश
निर्माता दिनेश विजान और डायरेक्टर अमर कौशिक के वेंचर मैडॉक फिल्म्स ने स्त्री फिल्म के जरिए अपने हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का आगाज किया। जिसके अंतर्गत स्त्री 2, भेड़िया और मुंज्या जैसी सफल फिल्में बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा चुकी हैं। इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा होने के नाते फिलहाल थामा को भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।
View this post on Instagram
बताते चलें कि आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में बनी ‘थामा’ मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है. इस फ्रेंचाइजी में ‘स्त्री’ (2018) ने अपने लाइफटाइम रन में 129.83 करोड़ की कमाई की थी, जबकि ‘स्त्री 2’ (2024) ने 597.99 करोड़ कमाए. इस फ्रेंचाइज की बाकी फिल्मों में भेड़िया’ (2022) ने 68.99 करोड़ और ‘मुंज्या’ (2024) ने भारत में अपने थिएट्रिकल रन के दौरान 101.60 करोड़ की कमाई की थी।





