
हॉस्पिटल से आया Shreyas Iyer का बयान, इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक मैसेज
Shreyas Iyer Injury: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान अय्यर को पेट पर एक चोट लगी, जिसके परिणामस्वरूप उनकी प्लीहा में घाव हो गया और इंटरनल ब्लीडिंग हुई थी।
Shreyas Iyer Injury: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इन दिनों गंभीर चोट से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान उन्हें पेट में जोरदार चोट लगी, जिससे उनके स्प्लीन (तिल्ली) में कट लग गया और आंतरिक रक्तस्राव शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर आईसीयू में शिफ्ट किया गया। BCCI की मेडिकल टीम ने बताया कि अब श्रेयस की हालत स्थिर है। अब चोट के बाद श्रेयस का फैंस के नाम पहला संदेश सामने आया है।
अय्यर ने शेयर किया भावुक मैसेज
चोट लगने के बाद पहली बार अय्यर ने अपने तमाम सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, “मैं अभी ठीक हो रहा हूं और हर गुजरते दिन बेहतर हो रहा हूं. मुझे मिली शुभकामनाओं और समर्थन के लिए मैं बहुत आभारी हूं. यह वाकई बहुत मायने रखता है. मुझे अपनी यादों में रखने के लिए धन्यवाद.’
— Shreyas Iyer (@ShreyasIyer15) October 30, 2025
दो महीने तक मैदान से रहेंगे बाहर!
रिपोर्ट के अनुसार, इस गंभीर झटके के कारण अय्यर को अब अगले दो महीने तक एक्शन से बाहर रहना होगा। इसका मतलब है कि वह अगले महीने 30 नवंबर से शुरू होने वाली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही जनवरी में होने वाली न्यूजीलैंड के साथ सीरीज में भी उनके खेलने पर अनिश्चितता बनी हुई है।
ये भी पढ़े- INDW vs AUSW: सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, बारिश डाल सकती है खलल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान प्लीहा और पसलियों में चोट लगने के बाद से अय्यर सिडनी के एक हॉस्पिटल में भर्ती है. इस दौरान उन्हें आईसीयू में भी रखा गया था. 30 साल के अय्यर को पिछले शनिवार को हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का मुश्किल कैच लेने की कोशिश करते हुए बाईं पसलियों के निचले हिस्से में चोट लग गई थी.
ये भी पढ़े- ICC Rankings: रोहित शर्मा ने 38 साल की उम्र में रचा इतिहास, बने नंबर-1 वनडे बल्लेबाज





