युवराज सिंह को हेड कोच बना सकती है ये टीम! IPL 2026 से पहले हो सकता है बदलाव

Yuvraj Singh: IPL 2026 को लेकर LSG में बदलावों का सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं है। संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली इस फ्रेंचाइजी ने हाल ही में केन विलियमसन और भरत अरुण को टीम प्रबंधन में शामिल किया है।

Yuvraj Singh: लखनऊ सुपर जायंट्स में बदलाव की बयार चल रही हैं। संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली यह फ्रैंचाइज़ी अब टीम मैनेजमेंट में बदलाव कर रही है, जिसमें केन विलियमसन और भरत अरुण को शामिल किया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि एलएसजी अब युवराज सिंह को टीम में शामिल करने की संभावना पर विचार कर रही है। जस्टिन लैंगर और भारतीय खिलाड़ियों के बीच तालमेल की कमी के चलते प्रबंधन अब भारतीय कोच चाहता है। युवराज अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को ट्रेन कर चुके हैं।

युवराज सिंह और LSG में चल रही बातचीत

इनसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, युवराज LSG के साथ बातचीत में हैं जो उन्हें टीम का नया मुख्य कोच बनाना चाहती है। बताया जा रहा है कि अभी टीम के कोच जस्टिन लैंगर स्थानीय भारतीय खिलाड़ियों से वह जुड़ाव नहीं बना पाए हैं, जिसकी जरूरत होती है। जिसके कारण प्रबंधन अब किसी भारतीय को यह जिम्मेदारी सौंपना चाहता है। अगर यह सौदा पक्का होता है तो यह IPL के इतिहास में एक बड़ा कोचिंग बदलाव साबित हो सकता है।

ये भी पढ़े- हॉस्पिटल से आया Shreyas Iyer का बयान, इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक मैसेज

यह पहली बार नहीं है जब युवराज सिंह का नाम किसी IPL टीम से जुड़ा है. पिछले सीजन में खबरें आई थीं कि गुजरात टाइटंस (GT) अगर आशीष नेहरा से अलग होती है तो उनकी जगह युवराज को लाया जा सकता है. इसी तरह दिल्ली कैपिटल्स (DC) में भी रिकी पोंटिंग की जगह युवराज की चर्चा हुई थी, लेकिन अंततः हेमांग बडानी को कोच बनाया गया.

ये भी पढ़े- INDW vs AUSW: सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, बारिश डाल सकती है खलल

2022 में IPL में एंट्री लेने वाली LSG ने पहले दो सीजन में प्लेऑफ़ में जगह बनाई थी, लेकिन उसके बाद दो बार सातवें स्थान पर रही. इस कारण प्रबंधन में कई बदलाव किए गए हैं।

ये भी पढ़े- ICC Rankings: रोहित शर्मा ने 38 साल की उम्र में रचा इतिहास, बने नंबर-1 वनडे बल्लेबाज

 

Back to top button