
मेरे भाई को 2 लोगों ने मारा…’ Sushant Singh Rajput की बहन का चौंकाने वाला खुलासा
Sushant Singh Rajput Death: सुशांत की मौत एक राज बना हुआ है। उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार अपने भाई को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। श्वेता ने अपने हालिया इंटरव्यू में काले जादू को लेकर कुछ ऐसे दावे किए।
Sushant Singh Rajput Death: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक बार फिर उनकी दुखद मौत को लेकर बहस छेड़ दी है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए, जिसमें उन्होंने दावा किया कि सुशांत के निधन से महीनों पहले एक तांत्रिक ने उनके परिवार को चेतावनी दी थी कि वह मार्च 2020 के बाद जिंदा नहीं रहेंगे। श्वेता का कहना है कि दो साइिकिक्स (Psychics) ने उन्हें बताया कि सुशांत की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि दो लोगों द्वारा की गई हत्या थी।
सुशांत पर किया गया काला जादू
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति हाल ही में शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट का हिस्सा बनीं। इस दौरान श्वेता ने सुशांत की मौत को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने इंटरव्यू में तांत्रिक और काले जादू को लेकर बात की। श्वेता ने कहा, ‘एक तांत्रिक ने बताया था कि सुशांत को भावनात्मक और मानसिक रूप से खराब करने के लिए उनके जीवन में किसी को “प्लांट” किया गया था। भाई किसी तरह बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे थे।
View this post on Instagram
रिया चक्रवर्ती पर बोलीं श्वेता
इसी बातचीत के दौरान, श्वेता ने रिया चक्रवर्ती के बारे में भी बात की, जो सुशांत की मौत से पहले उनके साथ रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने रिया का एक पुराना इंस्टाग्राम पोस्ट भी शेयर किया जो उन्हें अजीब लगा।
श्वेता ने देखी अजीब पोस्ट
सुशांत की बहन श्वेता ने कहा, ‘एक बहुत अजीब सा उसने इंस्टाग्राम पर एक फोटो के साथ कविता लिखी थी और भाई ने भी उस कविता को लाइक किया था। इंस्टाग्राम फीड उनका था, जिसमें वो बोली थी कि ‘तुम बहुत ऊपर उड़ रहे हो और तुम्हारे पंख काटने पड़ेंगे।’ तो अजीब सा, अजीब थी कविता, मुझे लगता है कि वो अभी भी उनके इंस्टाग्राम पर है।





