
Ikk Kudi Review: वन टाइम वॉच है Shahnaz Gill की फिल्म, कमाल की एक्टिंग से जीता दिल
Ikk Kudi Review: अभिनेत्री, गायिका और अब निर्माता बनीं शहनाज गिल अपनी सादगी, जोश और बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं। शहनाज ने शुक्रवार को आज अपने करियर में एक नया अध्याय जोड़ा है।
Ikk Kudi Review: शहनाज गिल अपनी सादगी, जोश और बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने आज अपने करियर में एक नया अध्याय जोड़ा है. शहनाज गिल अब निर्माता बन गई हैं और बतौर प्रोड्यूसर उनकी पहली फिल्म ‘इक्क कुड़ी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यह फिल्म न सिर्फ उनके करियर का अहम मोड़ है, बल्कि उनके दिल के भी बहुत करीब है। इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले पढ़ लीजिए रिव्यू।
क्या है फिल्म की कहानी?
ये कहानी है एक लड़की की जिसे शादी से डर लगता है क्योंकि उसके परिवार में किसी की शादी नहीं चली. उसकी दादी की भी शादी में दिक्कत रही और वो बार बार उससे कहती हैं कि शादी सोच समझकर करना. अब उसकी शादी तय हो जाती है लेकिन उसे जांच पड़ताल करनी है कि लड़का सही है या नहीं। यही है कहानी…
कैसी है शहनाज गिल की फिल्म
ये एक वन टाइम वॉच फिल्म है, फर्स्ट हाफ अच्छा है लेकिन इंटरवल से कुछ देर पहले तक. फर्स्ट हाफ में कई कॉमेडी सीन आते हैं जो आपको हंसाते हैं. फिल्म की पेस बढ़िया है लेकिन इंटरवल से पहले फिल्म स्लो हो जाती है। सेकेंड हाफ स्लो है, कहानी में भी नयापन नहीं दिखता। आपको शाहरुख खान की एक फिल्म की भी याद आती है।
View this post on Instagram
एक्टिंग
शहनाज गिल ने कमाल का काम किया है। वो हर इमोशन को शानदार अंदाज में दिखा गई हैं. चाहे इमोशनल सीन हों कॉमेडी हो या फिर, अपने मंगेतर के साथ। यहां आपको वो चुलबुली शहनाज नहीं बल्कि एक मैच्चोर लड़की के किरदार में दिखती हैं। शहनाज ने अपनी दादी के जवानी का किरदार भी निभाया है। उनकी कॉमिक टाइमिंग फिल्म में जान डालती है, इसके अलावा ऐसा कोई एक्टर नहीं जिसका किरदार ठीक से लिखा गया।
ये भी पढ़े-
‘Spirit’ में प्रभास का होगा न्यूड सीन! वायरल डायलॉग से यूजर्स हैरान
राइटिंग और डायरेक्शन
अमरजीत सिंह सेरोन ने फिल्म को लिखा है और डायरेक्ट किया है और उनका काम एवरेज है. वो कुछ नया नहीं लिख पाए, कहानी वही पुरानी है जो हम कई बार देख चुके हैं. डायरेक्शन ठीक है, शहनाज गिल का इस्तेमाल कायदे से किया गया है लेकिन जिस चीज पर सबसे ज्यादा काम करने की जरूरत थी वो थी राइटिंग और वो नहीं किया गया.
ये भी पढ़े-
मेरे भाई को 2 लोगों ने मारा…’ Sushant Singh Rajput की बहन का चौंकाने वाला खुलासा





