
Bigg Boss 19: अमाल के स्वेटर पर भिड़ीं मालती-तान्या, अमाल ने मालती को कहा ‘गटर’
Bigg Boss 19:टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 की चर्चा इन दिनों खूब चल रही है। सलमान खान के शो में अमाल मलिक और मालती चाहर के बीच झगड़ा देखने को मिल रहा है।
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में अश्नूर के पेंडिंग डिसीजन से होती है. वह पहले टाई बताती हैं. लेकिन बिग बॉस के कहने पर वह फैसला लेती हैं और मृदुल-तान्या को पांचवे राउंड का विनर बताती हैं. फिर मालती और गौरव के बीच बहस होती है. आखिरी राउंड में गौरव और मालती जीतते हैं. इसके बाद तान्या, नीलम और कुनिका गौरव के व्यवहार को लेकर बात करते हैं. इसके बाद बिग बॉस अश्नूर से फाइनल स्कोर बताने को कहते हैं. अश्नूर बताती हैं कि प्रणित-शहबाज और गौरव-मालती दो-दो राउंड जीते हैं. बिग बॉस फिर दोनों जोड़ियों को कैप्टेंसी की दावेदारी में रखते हैं।
अमल मलिक और मालती में बहस
प्रोमो में अमल आकर मालती से कहते हैं कि उन्होंने पहले ही बताया है कि 10 लोगों के बीच में आकर उनसे बदतमीजी से बात न करें। लेकिन मालती बोलीं कि वह बाद में बात करेंगी। फिर अमल ने कहा- ‘ गटर-वटर नहीं बोलने का।’ वाइल्डकार्ड ने चिल्लाते हुए कहा, ‘बाद में बात करते हैं।’ फिर तान्या सिंगर के पीछे-पीछे गईं और पूछा कि ‘अमल वो गटर-गटर क्या बोल रही थी तेरे को?’ फिर कुनिका ने भी कहा, ‘स्वेटर उसका पहनेगी और गटर उसको बोलेगी। वाह-वाह।’
View this post on Instagram
मालती अपने दोस्त अमाल से सुलह करने के लिए कहती नजर आई कि उन्होंने इतनी खराब बात नहीं की। हालांकि, सिंगर को उनकी बात सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। फिर प्रोमो में देखने को मिला कि मालती ने अपनी इस बात को मृदुल और गौरव खन्ना के साथ शेयर किया। उन्होंने कहा, मुझे इस लड़के पर बहुत ज्यादा गुस्सा आ रहा है, क्या ये पागल है। इसके बाद मृदुल कहते हैं कि तान्या अपना दबदबा अमाल के ऊपर बनाए रखना चाहती हैं।





