
प्रेग्नेंट Katrina Kaif की बालकनी से प्राइवेट फोटोज लीक, भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा
Katrina Kaif Baby: प्रेग्नेंट कटरीना कैफ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी। जिसमें कटरीना कैफ अपने घर की बालकनी में नजर आ रही थीं। इस मामले में सोनाक्षी सिन्हा भड़क गई हैं।
Katrina Kaif Baby: कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने सितंबर में एक ज्वाइंट पोस्ट के साथ प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। तब से फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और सभी की नजर इस पर है कि कटरीना अपने पहले बेबी को जन्म देंगी। इस बीच कटरीना कैफ की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो अपनी बालकनी के बाहर नजर आ रही हैं। फैंस को ये फोटो देखकर काफी नाराजगी हुई। वहीं, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा उस मीडिया पोर्टल पर भड़की हैं।
भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा ने कहा क्राइम
सोनाक्षी सिन्हा ने मीडिया पोर्टल की इस हरकत को ‘शर्मनाक’ बताया है और इसकी कड़ी निंदा की है। सार्वजनिक रूप से इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “आपको क्या हो गया है????? एक महिला की बिना सहमति के उसके ही घर में तस्वीर खींचना और उसे सार्वजनिक मंच पर प्रकाशित करना???? आप किसी अपराधी से कम नहीं हैं। शर्मनाक।”
ये भी पढ़े-
Spirit’ में प्रभास का होगा न्यूड सीन! वायरल डायलॉग से यूजर्स हैरान
यूजर ने की पुलिस कार्रवाई की मांग
कटरीना के एक फैन ने लिखा, ‘कैमरे से पहले मैनर्स ऑन करो। प्राइवेसी कहां है। ये उनका घर है। उनकी बालकनी के बाहर क्यों क्लिक किया गया। ये प्राइवेसी का हनन है। हमें उने डिस्टर्ब नहीं करना चाहिए।’ एक यूजर ने मीडिया हाउस और पैपराजी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की और लिखा, “यह एक अपराध है! पुलिस को उस व्यक्ति पर कार्रवाई करनी चाहिए जो तस्वीरें ले रहा था और किसी की निजता का हनन कर रहा था।” वहीं कुछ अन्य लोगों ने प्रकाशन से तस्वीरें हटाने को कहा। एक ने तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात तक कह डाली।
ये भी पढ़े-
Ikk Kudi Review: वन टाइम वॉच है Shahnaz Gill की फिल्म, कमाल की एक्टिंग से जीता दिल
कैटरीना और विक्की ने 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित फोर्ट बरवारा स्थित सिक्स सेंसेस रिसॉर्ट में एक शाही शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी में उनके करीबी दोस्त और मशहूर हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें नेहा धूपिया और अंगद बेदी, कबीर खान और मिनी माथुर, शरवरी वाघ और मालविका मोहनन शामिल थीं।
ये भी पढ़े-
मेरे भाई को 2 लोगों ने मारा…’ Sushant Singh Rajput की बहन का चौंकाने वाला खुलासा





