
The Taj Story Review: सत्य की खोज में परेश रावल की फिल्म, इतिहास को चुनौती ?
The Taj Story Review in Hindi: परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म को लेकर बहुत विवाद हुए, मगर थिएटर में इसे काफी पसंद किया जा रहा है।
The Taj Story Review: परेश रावल, अमृता खानविलकर, जाकिर हुसैन स्टारर फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ आज रिलीज हो गई है. निर्देशक तुषार अमरीश गोयल ने फिल्म का ट्रेलर जब लॉन्च किया था तब ही ये देशव्यापी वैचारिक विमर्श का केंद्र बन गया था। फिल्म भारत के सर्वोच्च प्रतिष्ठित स्मारक, ताजमहल, के पारंपरिक इतिहास पर सदियों से चल रही बहस को निडरता से बड़े पर्दे पर उतारता है। फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है कि क्या ताजमहल सच में मुगल स्थापत्य की उत्कृष्ट कृति है या फिर इसके पीछे सच्चाई कुछ और है.
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म के ट्रेलर में जो कहानी समझ आई थी, उसी के बाद से देशभर में हलचल शुरू हो गई थी। 2 मिनट 58 सेकंड के दमदार ट्रेलर ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। फिल्म में विष्णुदास यानी परेश रावल को ताजमहल के इथिहास पर सवाल खड़े करते हुए कानूनी जंग लड़ते हुए दिखाया है। फिल्म की कहानी ताजमहल के नीचे मौजूद 22 कमरों के रहस्य और उसके ऐतिहासिक डीएनए पर है आधारित है। फिल्म में विष्णुदास इस मुद्दे पर कानूनी जंग लड़ रहा है कि ताजमहल महज एक प्रेम की निशानी नहीं, बल्कि इतिहास का एक अनसुलझा सवाल है।
फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ को मिले कैसे रिव्यू?
फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई थी। अब सोशल मीडिया पर फिल्म देखने वालों के पहले रिएक्शन आने सामने आ गए हैं जो ज्यादातर पॉजिटिव ही हैं। किसी ने इसे ‘सच और इतिहास के बीच फंसा एक कोर्टरूम ड्रामा’ बताया तो किसी ने इसके लेखन की तारीफ की।
एक यूजर ने लिखा- ‘यह फिल्म महज एंटरटेनमेंट से कहीं बढ़कर है। ये उन लाखों लोगों के संदेह और भावनाओं को दर्शाती है जो हमें पढ़ाए गए झूठे इतिहास पर सवाल उठा रहे हैं’।
ये भी पढ़े- प्रेग्नेंट Katrina Kaif की बालकनी से प्राइवेट फोटोज लीक, भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा
फिल्म को लेकर हुए विवाद
फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही इसे लेकर विवाद खड़े हो गए थे। इसके खिलाफ कई याचिका दायर हुई और इसे बैन करने की मांग भी की गई। हालांकि हाईकोर्ट ने इसकी सुनवाई से इनकार कर दिया और तर्क दिया कि कोर्ट इतिहास को लेकर कोई निर्णय नहीं दे सकती। साथ ही ये भी कहा कि अदालत, सेंसर बोर्ड नहीं है।
ये भी पढ़े- मेरे भाई को 2 लोगों ने मारा…’ Sushant Singh Rajput की बहन का चौंकाने वाला खुलासा
भले ही फिल्म को लेकर विवाद हुए, लेकिन इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इससे पहले इतनी ईमानदारी से किसी फिल्म को पेश नहीं किया गया है। फिल्म को सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जा रहा है और परेश रावल की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। इस फिल्म को 4 स्टार रेटिंग दी गई है।
ये भी पढ़े- Ikk Kudi Review: वन टाइम वॉच है Shahnaz Gill की फिल्म, कमाल की एक्टिंग से जीता दिल





