
New Rules from November: बैंक नॉमिनी से लेकर आधार कार्ड तक, आज से बदल गए ये नियम
New Rules from November 1st: इस बार नवंबर के महीने में बड़े बदलाव हो रहे हैं। इसमें बैंक नॉमिनेशन के नियमों में बदलाव से लेकर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कमी और फास्टैग के नए नियम शामिल है।
New Rules from November 1st: आज से नया महीना शुरू हो गया है और कई नियमों में बदलाव हुए हैं, जिनका असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। बैंक नामांकन, FASTag, आधार कार्ड अपडेट, GST और पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र से जुड़े नियमों में बदलाव हुए हैं। बच्चों के आधार अपडेट मुफ्त होंगे, जबकि लग्जरी वस्तुओं पर GST दरें बढ़ गई हैं। पेंशनर्स को नवंबर में जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
बैंक नॉमिनी नियमों में बदलाव
आज यानी एक नवंबर से बैंक ग्राहकों को चार नॉमिनी जोड़ने का विकल्प देगा। यानी अब कोई भी व्यक्ति अपने एक अकाउंट, लॉकर आदि के लिए चार नॉमिनी जोड़ सकेगा। इस बदलाव के पीछे बैंक का कहना है कि आपातकालीन स्थिति में फंड्स का सदुपयोग हो जाए इसलिए यह फैसला किया गया है। बता दें, नॉमिनी जोड़ने की प्रक्रिया को भी सरल कर दिया गया है।
नए जीएसटी स्लैब आज से प्रभावी
भारत सरकार की तरफ से बीते महीने जो जीएसटी स्लैब की घोषणा की गई थी। जोकि आज से लागू हो गया है। सरकार ने पहले के चार जीएसटी स्लैब को हटाकर अब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के दो जीएसटी स्लैब ही रखा है। वहीं, लक्जरी आइट्स पर 40 प्रतिशत का जीएसटी लगेगा।
फास्टैग के दो नए नियम
जिन गाड़ियों के फास्टैग में अभी तक जरूरी नो योर व्हीकल (KYV) वेरिफिकेशन नहीं हुआ है, वो डीएक्टिवेट हो सकते हैं। लेकिन नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया बैंकों से रिमाइंडर भेजकर ग्रेस पीरियड दे रही है, ताकि सर्विस तुरंत बंद न हो।
वहीं अब यूजर्स को KYV के लिए सिर्फ नंबर प्लेट और फास्टैग की फ्रंट फोटो अपलोड करनी होगी। साइड फोटो की जरूरत नहीं है। इससे वेरिफिकेशन प्रक्रिया आसान होगी।
फास्टैग से जुड़ा दूसरा बदलाव नया टोल पेनल्टी सिस्टम से जुड़ा है। ये 15 नवंबर 2025 से लागू हो रहा है। फास्टैग के बिना गाड़ियों के लिए यूपीआई से पेमेंट करने वालों को 1.25 गुना स्टैंडर्ड टोल फीस देनी पड़ेगी। अगर कैश से पेमेंट करते हैं तो पहले की तरह दोगुना चार्ज लगेगा।
पेंशनर्स को देना होगा जीवित प्रमाण पत्र
हर एक रिटायर कर्मचारी को जीवित प्रमाण पत्र नवंबर के अंत में जमा करवाना होगा। पेंशनभोगी यह प्रक्रिया बैंक या फिर जीवन प्रमाण पोर्टल के जरिए करवा सकेंगे। अगर समय रहते यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो पेंशन आने में रुकावट आ सकती है।
आधार कार्ड अपडेट चार्ज
बच्चों को बायोमेट्रिक अपडेट के लिए अब कोई पैसा नहीं देना होगा। पहले 125 रुपये की फीस लगती थी। ध्यान रहे कि यह फीस की छूट 1 साल के तक के बच्चों को ही मिलेगी। कोई वयस्क अगर आधार कार्ड में नाम, जन्म तिथि, एड्रेस या मोबाइन नंबर अपडेट करता है तो उसे 75 रुपये ही देने होंगे। वहीं, फिंगरप्रिंट या फिर रेटिना से जुड़े अपडेट के लिए 125 रुपये खर्च करने होंगे।
आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹6.50 तक सस्ता हो गया है। कोलकाता में इसकी कीमत 6.50 रुपए घटकर ₹1694 हो गई है। पहले ये ₹1700.50 में मिल रहा था। वहीं चेन्नई में यह अब 4.50 रुपए सस्ता होकर 1750 रुपए में मिलेगा।





