‘Baahubali The Epic’ की अच्छी शुरुआत, जानें ‘द ताज स्टोरी’ का भी हाल

Baahubali The Epic Box Office collection: S. S.राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ 10 साल बाद थिएटर्स में एक नए अंदाज के साथ री-रिलीज हुई। अब इसने पहले दिन कितनी कमाई की है, इसकी जानकारी सामने आई है।

Baahubali The Epic Box Office collection day 1:शुक्रवार को कई फिल्में रिलीज हुईं हैं। इनमें ‘बाहुबली द एपिक’ और ‘द ताज स्टोरी’ शामिल हैं। सिनेमाघरों में पहले से ‘थामा’, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ जैसी फिल्में चल रही थीं। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने शुक्रवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है? लेकिन साल 2015 में जब एस.एस.राजामौली ‘बाहुबली’ लेकर आए, तो पूरा समीकरण ही  बदल गया. फैंस के बीच साउथ की फिल्मों को लेकर क्रेज बढ़ा, जो बाद में बॉलीवुड पर हावी होता भी नजर आया।

‘बाहुबली द एपिक’ की कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन 9.25 करोड़ की ओपनिंग फिल्म ने पहले दिन हासिल की. जबकि 1.15 करोड़ की कमाई फिल्म ने स्पेशल स्क्रीनिंग से वसूले हैं. इसके चलते भारत में बाहुबली द एपिक की कमाई 10.4 करोड़ की हुई है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 16.35 करोड़ तक पहुंच चुका है.

‘द ताज स्टोरी’

परेश रावल की अदाकारी वाली फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.04 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह फिल्म ताज महल की कहानी पर आधारित है। इसमें जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, नमिता दास और स्नेहा वाघ हैं। इसके निर्देशक तुषार अमरीश गोयल हैं।

ये भी पढ़े- Ikk Kudi Review: वन टाइम वॉच है Shahnaz Gill की फिल्म, कमाल की एक्टिंग से जीता दिल

 ‘थामा’

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की अदाकारी वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ 21 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। 11वें दिन फिल्म ने तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 111.40 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 148.75 करोड़ रुपए का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट करीब 145 करोड़ रुपए का था। मतलब कि फिल्म ने अपना बजट निकाल लिया है।

ये भी पढ़े- मेरे भाई को 2 लोगों ने मारा…’ Sushant Singh Rajput की बहन का चौंकाने वाला खुलासा

‘एक दीवाने की दीवानियत’

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। 11वें दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 57.65 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने अपना बजट काफी पहले निकाल लिया था।

ये भी पढ़े- प्रेग्नेंट Katrina Kaif की बालकनी से प्राइवेट फोटोज लीक, भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा

Back to top button