Aishwarya Rai: नीली आंखो से दुनिया को बनाया दीवाना, जीता मिस वर्ल्ड का ताज

Aishwarya Rai Brthday: ऐश्वर्या राय आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फैन्स ने उनके पुरानी फिल्मों के किरदारों को याद किया है और बधाई दी है।

Aishwarya Rai Brthday: बॉलीवुड एक्टर ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) आज अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐश्वर्या राय की लव लाइफ  सबसे चर्चा में रहने वाली गॉसिप्स में से एक है। अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से शादी के पहले वो कई स्टार्स के दिल पर राज कर चुकी थीं। सलमान खान (Salman Khan) के साथ टर्बुलेंट अफेयर, विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के लिए खुलकर लड़ाई और राजीव मुलचंदानी (Rajeev Mulchandani) जैसे नाम भी जुड़े। कुछ रिश्ते फेम के साथ टूट गए, तो कुछ ने उन्हें सिखाया प्यार क्या होता है।

डॉक्टर बनना चाहती थीं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था। उनका बचपन साधारण परिवार में बीता, लेकिन बचपन से ही उनमें पढ़ाई और कला के प्रति गहरी रुचि थी.  ऐश्वर्या को साइंस और जूलॉजी में बहुत दिलचस्पी थी और वह डॉक्टर बनना चाहती थीं. बाद में उनके रास्ते बदल गए और उन्होंने मुंबई में आर्किटेक्चर की पढ़ाई शुरू की. पढ़ाई के साथ ही उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और यह उनका पहला बड़ा कदम था, जिसने उन्हें ग्लैमर की ओर खींचा.

हर फील्ड में बटोरी तरीफ़े

ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने जिस भी फील्ड में काम किया, उसमें तारीफें बटोरीं। अभिनय की दुनिया में आने से पहले वह एक सफल मॉडल थीं और मिस वर्ल्ड का खिताब भी अपने नाम कर चुकी थीं। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने फिल्मी वर्ल्ड में कदम रखा था। उनकी पहली हिंदी फिल्म और प्यार हो गया (Aur Pyaar Ho Gaya) थी जिसमें वह बॉबी देओल के साथ नजर आई थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) 

आज भी याद हैं ये किरदार

ऐश्वर्या राय के कई किरदार और फिल्में लोगों को अभी भी याद हैं। साल 2008 में आई फिल्म ‘जोधा अकबर’ में ऐश्वर्या राय ने कमाल का किरदार निभाया था। ऋतिक रोशन के साथ ऐश्वर्या की जोड़ी सुपरहिट रही थी। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया था और फिल्म भी आज काफी पसंद की जाती है। इसके साथ ही सलमान खान के साथ आई फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में भी उनकी जोड़ी काफी जमी थी। आज भी नंदिनी के किरदार को लोग याद करते हैं।

 

बता दें कि ऐश्वर्या राय भले ही अब तक 50 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। लेकिन अब प्राइवेट जिंदगी जीती हैं और लाइमलाइट से दूर राहत है। ऐश्वर्या बीते 2 साल पहले मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्विन में नजर आई थीं। इसके बाद से अभी तक कोई भी फिल्म में नहीं दिखी हैं। आज जन्मदिन पर लोगों ने ऐश्वर्या को सोशल मीडिया पर बधाई दी है।

Back to top button