
Shreyas Iyer से जुड़ी बड़ी खबर, BCCI ने सिडनी हॉस्पिटल से दी गुड न्यूज
Shreyas Iyer Medical Update: क्रिकेटर श्रेयस अय्यर सिडनी वनडे के दौरान बुरी तरह चोटिल हुए थे। उनका सिडनी के एक अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। अब उनको लेकर BCCI ने हेल्थ अपडेट दी है।
Shreyas Iyer Medical Update: भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को लेकर इस समय बड़ी खबर आ रही है. अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान कैच लेते समय लग गई थी और उन्हें सिडनी के एक अस्पताल में ICU में एडमिट कराया गया था। इंटरनल ब्लीडिंग को रोकने के लिए उनका ऑपरेशन करना पड़ा था और वह तब से अस्पताल में थे। लेकिन BCCI ने शनिवार को मेडिकल अपडेट जारी करते हुए बताया कि अय्यर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
BCCI ने अय्यर की इंजरी पर दिया अपडेट
बीसीसीआई ने अपने अपडेट में कहा कि अब उनकी हालत स्थिर है और वे अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के साथ-साथ बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य लाभ से खुश है और उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बीसीसीआई ने सिडनी में डॉ. कौरौश हाघीगी और उनकी टीम के साथ-साथ भारत में डॉ. दिनशॉ पारदीवाला का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने श्रेयस को उनकी चोट का काफी अच्छे से इलाज किया। बीसीसीआई ने यह भी कहा कि श्रेयस आगे की जांच के लिए सिडनी में ही रहेंगे और उड़ान भरने के लिए फिट पाए जाने पर भारत लौट आएंगे।
🚨 Medical update on Shreyas Iyer
The BCCI Medical Team, along with specialists in Sydney and India, are pleased with his recovery, and he has been discharged from the hospital today.
Details 🔽 | #TeamIndia https://t.co/g3Gg1C4IRw
— BCCI (@BCCI) November 1, 2025
अय्यर का सिडनी में क्या चला इलाज?
25 अक्टूबर को सिडनी में हुए मुकाबले में श्रेयस अय्यर एलेक्स कैरी का कैच लेने के दौरान चाेटिल हो गए थे. इसके बाद वो तुरंत मैदान से बाहर चले गए थे. हालांकि, ड्रेसिंग रूम में जब अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी तो मेडिकल टीम ने तुरंत उन्हें सिडनी हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया. यहां पता चला कि श्रेयस की स्पलीन में चोट है, जिसके कारण इंटरनल ब्लीडिंग हो रही है. इसे लेकर श्रेयस को आईसीयू में एडमिट कर एक मेडिकल प्रोसिजर किया गया. श्रेयस को जो जरूरी मेडिकल अटेंशन की जरूरत थी, वो उन्हें दी गई. अब श्रेयस के हेल्थ में काफी सुधार है।
ये भी पढ़े- IND VS AUS: भारतीय बल्लेबाजों का ‘फ्लॉप शो’, ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से किया चेज
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, श्रेयस अगले दो महीने तक किसी भी तरह के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगेे। यानी अब वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी नहीं खेलेंगे।





