छत्तीसगढ़ में नई विधानसभा का उद्घाटन; PM Modi बोलें, “अटल जी का सपना हुआ साकार”

PM Modi Raipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन का उद्घाटन किया। यह अवसर राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक पड़ाव पर आया। प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता और राज्य सरकार को इस नई विधानसभा के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक इमारत का उद्घाटन नहीं, बल्कि यह 25 वर्षों की जन आकांक्षा, जन संघर्ष और जन गौरव का प्रतीक है।

नई विधानसभा का उद्घाटन
प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा के लिए आज का दिन एक स्वर्णिम शुरुआत का दिन है। मेरे लिए यह व्यक्तिगत रूप से भी अत्यंत भावनात्मक क्षण है। मेरा इस भूमि से आत्मीय संबंध रहा है। एक कार्यकर्ता के रूप में मैंने छत्तीसगढ़ में बहुत समय बिताया है। इस राज्य के लोगों और मिट्टी ने मेरे जीवन को दिशा दी है।”

उन्होंने कहा कि इस विधानसभा भवन का उद्घाटन केवल निर्माण कार्य की सफलता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के संविधानिक और लोकतांत्रिक गौरव की नई शुरुआत है।

PM Modi ने अटल जी को किया याद
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज जब इस भव्य और आधुनिक विधानसभा का लोकार्पण हो रहा है, तो यह क्षण भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदृष्टि को नमन करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा,

“साल 2000 में जब अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया था, तब यह केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं था, बल्कि यह निर्णय विकास की नई राह और छत्तीसगढ़ की आत्मा को पहचान दिलाने का संकल्प था। आज जब अटल जी की प्रतिमा का भी अनावरण हुआ है, तो मन कह उठता है — अटल जी, देखिए! आपका सपना साकार हो रहा है।”

यह भी पढ़ें…

आंध्र प्रदेश में एकादशी के दिन बड़ा हादसा… वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ से नौ की मौत, कई घायल

अपने स्वप्न के नए शिखर पर खड़ा छत्तीसगढ़: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज अपने स्वप्न के नए शिखर पर खड़ा है, और यह नया विधानसभा भवन राज्य की भावी संभावनाओं और जनसशक्तिकरण का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि यह भवन आने वाले दशकों तक छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज़ को मजबूत करने का कार्य करेगा।

यह भी पढ़ें…

PM Modi ने बच्चों से की ‘दिल की बात’, आत्मीय संवाद में दिखा अलग स्नेह…

राज्य के लिए गौरव का क्षण
पीएम मोदी ने अपने भाषण के अंत में कहा कि छत्तीसगढ़ की परिकल्पना, निर्माण का संकल्प और उस संकल्प की सिद्धि के हर क्षण में उन्होंने राज्य के परिवर्तन को देखा है। उन्होंने कहा कि यह नया विधानसभा भवन लोकतंत्र की आत्मा और विकास के विश्वास का प्रतीक बनेगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, विधायकगण और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें…

पूर्व क्रिकेट कप्तान अजहरुद्दीन की नई इनिंग — अब मंत्री के रूप में शुरुआत

Back to top button