IND vs AUS: गौतम गंभीर के टीम सेलेक्शन पर भड़के अश्विन, बताया समझ से परे…

Gautam Gambhir: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में अर्शदीप सिंह को बाहर बैठाया जा रहा है। जिसके चलते गौतम गंभीर पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Gautam Gambhir: भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भारतीय टीम मैनेजमेंट के टी20 टीम में अर्शदीप सिंह को प्लेइंग XI में शामिल नहीं करने पर हैरानी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज के रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें जसप्रीत बुमराह के बाद दूसरी पसंद का तेज गेंदबाज होना चाहिए। अश्विन का मानना ​​है कि अर्शदीप जैसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को नजरअंदाज करना उचित नहीं है।

अर्शदीप सिंह को मिलनी चाहिए जगह

अश्विन की यह टिप्पणी मेलबर्न में दूसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की चार विकेट से हार के बाद आई है। भारत केवल 125 रन पर आउट हो गया और ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। कैनबरा में पांच मैचों की श्रृंखला का पहला टी-20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर ऐश की बात में कहा, ‘अगर बुमराह खेल रहे हैं तो अर्शदीप सिंह का नाम आपके तेज गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर होना चाहिए।’

उन्होंने कहा, ‘‘बेशक, हर्षित राणा का बल्ले से दिन अच्छा रहा। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन मैं अपनी बात उनसे जोड़ कर नहीं कह रहा हूं। मेरी बात अर्शदीप सिंह से जुड़ी हुई है। उन्होंने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन इसके बाद उन्हें लगातार बाहर रखा जा रहा है जिससे उनकी लय भी थोड़ा गड़बड़ गई है।’’

ये भी पढ़े Shreyas Iyer से जुड़ी बड़ी खबर, BCCI ने सिडनी हॉस्पिटल से दी गुड न्यूज

जब राहुल द्रविड़ मुख्य कोच और रोहित शर्मा कप्तान थे तब अर्शदीप टी-20 क्रिकेट में भारत के सबसे विश्वसनीय तेज गेंदबाजों में से एक बन गए थे। वह खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं। अश्विन ने कहा, ‘हमने एशिया कप में देखा कि उसने (अर्शदीप) अच्छी गेंदबाजी की। उसने दूसरे स्पैल में बहुत अच्छी वापसी की लेकिन वह लय में नहीं दिख रहा था। अगर आप अपने चैंपियन गेंदबाज को नहीं खिलाते हैं तो वह बेकार लगेगा।

ये भी पढ़े –IND VS AUS: भारतीय बल्लेबाजों का ‘फ्लॉप शो’, ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से किया चेज

 

Back to top button