
शाहरुख खान आज मना रहे 60वां बर्थडे, सामने आई सेलिब्रेशन की लोकेशन
Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्मों ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है। उनके अभिनय का जादू और करिश्माई अंदाज ने उन्हें न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में एक बड़ी पहचान दी है।
Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। हर दशक में उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। उनके रोमांटिक किरदार, डॉयलॉग और गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। शाहरुख खान को दर्शक सिर्फ एक एक्टर के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक इमोशन के तौर पर देखते हैं। हालांकि, उनकी कई फिल्मों को फ्लॉप का भी सामना करना पड़ा।
रोमांस के किंग है शाहरुख खान
शाहरुख खान की फिल्मों ने हमें कई बार प्यार, दर्द, हिम्मत और दोस्ती की कहानियों से रूबरू कराया है। उनके करियर में रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा, हर तरह की कहानियां शामिल हैं, जो लोगों के दिलों को छू जाती हैं। अब, शाहरुख खान अपने 60वें जन्मदिन की ओर बढ़ते हुए फैंस के लिए एक खास तोहफा लेकर आए हैं। उन्होंने अपने सिनेमा सफर को यादगार बनाने के लिए एक खास फिल्म फेस्टिवल का ऐलान किया है।
View this post on Instagram
शाहरुख खान ने शेयर किया ये वीडियो
इस फेस्टिवल का उद्देश्य शाहरुख खान के करियर की सबसे यादगार फिल्मों को बड़े पर्दे पर फिर से पेश करना है। जिस अदाकारी और किरदार ने लोगों के दिलों पर छाप छोड़ी, अब दर्शकों को उन्हें फिर से थिएटर्स में देखने का मौका मिलेगा। शुक्रवार को शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए फेस्टिवल की घोषणा की और कहा कि उनके लिए यह जरूरी नहीं है कि लोग उन्हें कौन मानते हैं या कौन नहीं, बल्कि यह मायने रखता है कि सिनेमा की रोशनी, कैमरा और थोड़ी सी मोहब्बत अभी भी चल रही है। उन्होंने अपने फैंस को इस फेस्टिवल में आने के लिए आमंत्रित किया।
View this post on Instagram
फेस्टिवल में शाहरुख की कई हिट फिल्मों को शामिल किया गया है। इनमें ‘कभी हां कभी ना’, ‘दिल से’, ‘देवदास’, ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, और उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ शामिल हैं। ये फिल्में भारत में चुनिंदा पीवीआर और आईनॉक्स सिनेमाघरों के साथ-साथ सिनेपोलिस के कुछ स्क्रीन पर दिखाई जाएंगी। इसके अलावा, वाईआरएफ इंटरनेशनल के माध्यम से यह फेस्टिवल मध्य पूर्व, अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी प्रदर्शित होगा।
शाहरुख खान कहां सेलिब्रेट करेंगे बर्थडे?
ईटाइम्स की एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि शाहरुख खान अपने जन्मदिन का जश्न दोस्तों और परिवार के साथ अलीबाग स्थिप अपने घर में मनाएंगे। सूत्रों ने जानकारी दी है कि सभी करीबी लोगों और दोस्तों को पहले ही बता दिया गया है और ज्यादातर सभी के 1 नवंबर तक अलीबाग पहुंचने की उम्मीद है।
शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं, और इस अवसर पर उनके करियर की झलक दिखाने के लिए दो हफ्तों का बड़ा फेस्टिवल आयोजित किया गया है। भारत में यह आयोजन 30 से अधिक शहरों के 75 से ज्यादा सिनेमाघरों में पीवीआर और आईनॉक्स के जरिए किया जाएगा।





