
Rohan Bopanna: ‘अलविदा लेकिन अंत नहीं…;रोहन बोपन्ना ने लिया संन्यास…
Rohan Bopanna Retirement: भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने शनिवार को पेशेवर खेल से संन्यास की घोषणा कर दी। इसी के साथ उनके दो दशक से भी ज्यादा लंबे करियर का अंत हो गया है।
Rohan Bopanna Retirement: भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने शनिवार को पेशेवर खेल से संन्यास की घोषणा कर दी। इसी के साथ उनके दो दशक से भी ज्यादा लंबे करियर का अंत हो गया है। रोहन बोपन्ना ने इंस्टाग्राम स्टोर पर संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा, ‘अलविदा… पर अंत नहीं। आप किसी ऐसी चीज को कैसे अलविदा कहेंगे, जिसने आपके जीवन को एक अर्थ दिया? हालांकि, टूर पर 20 अविस्मरणीय वर्षों के बाद, अब समय आ गया है। मैं आधिकारिक तौर पर अपना संन्यास ले रहा हूं।’
‘एक अलविदा, लेकिन अंत नहीं…’
बोपन्ना ने आगे लिखा,’आप उस चीज से विदा कैसे ले सकते हैं जिसने आपकी जिंदगी को मायने दिये । टूर पर बीस यादगार वर्ष बिताने के बाद अब विदा लेने का समय है। भारत के छोटे से शहर कूर्ग से सफर की शुरूआत करने से लेकर , सर्विस दमदार बनाने के लिये लकड़ी के टुकड़े कांटने, स्टेमिना बढ़ाने के लिये कॉफी के बागानों के बीच से जॉगिंग करने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े कोर्ट पर दूधिया रोशनी में अपने सपनों को पूरा करने तक। सब सपने जैसा लगता है।’
View this post on Instagram
रोहन बोपन्ना ने अपने सुनहरे करियर में दो ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब जीते. बोपन्ना ने फ्रेंच ओपन 2017 में मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता था. तब बोपन्ना और गैब्रिएला डाब्रोव्स्की की जोड़ी ने अन्ना-लेना ग्रोनफेल्ड-रॉबर्ट फराह को 2-6, 6-2, [12-10] से हराया था. फिर बोपन्ना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में मैथ्यू एब्डेन (ऑस्ट्रेलिया) के साथ मिलकर मेन्स डबल्स खिताब अपने नाम किया. रोहन-एब्डेन ने इटली के सिमोन बोलेली और आंद्रे वावसोरी को 7-6 (0), 7-5 से पराजित किया. इसी के साथ बोपन्ना ग्रैंड स्लैम (ओपन एरा) जीतने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी बन गए थे.
ये भी पढ़े-IND vs AUS: गौतम गंभीर के टीम सेलेक्शन पर भड़के अश्विन, बताया समझ से परे…





