Bigg Boss 19: कैप्टन बनते ही अस्पताल पहुंचे प्रणित मोरे, एक शर्त पर होगी एंट्री…

Bigg Boss 19 News: ‘बिग बॉस 19’ में वीकेंड से पहले बड़ा ट्विस्ट आया है। शो के नए कैप्टन प्रणित मोरे घर से बेघर हो गए हैं।हालांकि फैंस के लिए राहत की बात है कि उन्हें सीक्रेट रूम में भेजा गया है।

Bigg Boss 19 News: बिग बॉस 19 में स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे एंट्री लेने के बाद से सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान ने एक वीकेंड का वार एपिसोड में उन सभी चीजों के लिए प्रणित को फटकार लगाई थी, जो उन्होंने सलमान के बारे में बोली थी। हाल ही में प्रणित बीबी हाउस के कैप्टन बने, लेकिन अब नजर आ रहा है कि उनकी कैप्टेंसी सलमान खान के शो में ज्यादा दिन चल नहीं पाएगी।

प्रणित मोरे को हुआ डेंगू

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रणित मोरे को डेंगू हुआ है और वह कुछ वक्त के लिए घर से बाहर गए हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन को इलाज और आराम के लिए प्रोडक्शन टीम ने ट्रांसफर करने से पहले उनमें इस बीमारी के लक्षण देखे थे। इसीलिए ये कदम उठाया गया है। वह अभी ही कैप्टन बने थे और दो दिन का कार्यकाल भी पूरा नहीं हुआ कि उनको बाहर जाना पड़ा।

ये भी पढ़े- Karthik Aryan बने इच्छाधारी नाग, एक्टर ने शुरू की ‘Naagzilla’ की शूटिंग

रिपोर्ट्स ने ये भी दावा किया है कि प्रणित जब तक ठीक नहीं होते, उनको शो से बाहर ही रखा जाएगा और मेडिकल क्लियरेंस मिलने के बाद ही घर में आने की इजाजत मिलेगी। इससे फैंस उदास जरूर हैं लेकिन ऐसा ही अभिषेक मल्हान के साथ भी हुआ था। फिनाले के दौरान उनको डेंगू हो गया था और वह अस्पताल चले गए थे। वहां वह काफी दिन एडमिट थे। और स्टेज पर अस्पताल से ही पहुंचे थे और फिर उन्हें दोबारा एडमिट कर दिया गया था।

ये भी पढ़े- Bigg Boss 19: अमाल के स्वेटर पर भिड़ीं मालती-तान्या, अमाल ने मालती को कहा ‘गटर’

बिग बॉस 19 के घर में तीन कंटेस्टेंट्स को छोड़कर पूरे घरवाले नॉमिनेट हो गए थे। अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) और अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) के फुस-फुसाकर बात करने के चलते बिग बॉस ने घरवालों से उन्हें सजा देने की बात कही थी, लेकिन न घरवाले और ना ही कैप्टन मृदुल तिवारी ने फैसला लिया, इसके चलते मृदुल, अशनूर और अभिषेक को छोड़ बाकी सभी नॉमिनेट हो गए।

 

Back to top button