नई-जनरेशन Hyundai Venue N-Line लॉन्च को तैयार, जाने कैसा होगा डिजाइन…

Hyundai Venue N-Line 2025: आगामी 4 नवंबर Hyundai Motor India अपनी दूसरी जनरेशन Hyundai Venue को लॉन्च करने वाली है, इसके साथ-साथ कंपनी इस एसयूवी के स्पोर्टी वर्जन Hyundai Venue N-Line को भी बाजार में उतारेगी.

जहां कंपनी ने नई-जनरेशन Hyundai Venue के डिजाइन और इंटीरियर का खुलासा कुछ समय पहले किया था, वहीं अब कंपनी ने नई-जनरेशन Hyundai Venue N-Line का भी खुलासा कर दिया है.

Hyundai की सबकॉम्पैक्ट एसयूवी के इस स्पोर्टी संस्करण में अपने स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में कुछ उल्लेखनीय स्टाइलिंग अंतर मिलते हैं, जो इसे और भी एग्रेसिव लुक प्रदान करते हैं. बता दें कि 2025 Hyundai Venue N-Line की बुकिंग शुरू हो गई है.

2025 Hyundai Venue N-Line (फोटो – Hyundai Motor India)

Hyundai Venue N-Line का डिजाइन:
डिजाइन की बात करें तो Hyundai Venue N-Line में एक संशोधित ग्रिल डिज़ाइन दिया गया है, जिसमें बड़े खुले हिस्से और दो क्षैतिज स्लैट्स हैं. N-Line बैज भी ग्रिल के अंदर ही स्थित है. नीचे की तरफ़, बम्पर में भी स्टाइलिंग अपडेट दिए गए हैं, जिसमें एक छोटा सिल्वर फॉक्स स्किड प्लेट एलिमेंट दिया गया है. इस पर ब्लैक और बॉडी कलर के इन्सर्ट के साथ-साथ लाल हाइलाइट्स इस्तेमाल किए गए हैं, जो स्पोर्टी लुक देते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hyundai India (@hyundaiindia)

साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां सबसे बड़ा बदलाव ब्लैक साइड क्लैडिंग में कमी है. डोर सिल्स अभी भी ब्लैक क्लैडिंग में आते हैं, हालांकि दरवाजों पर क्लैडिंग को अब केवल नीचे तक ही सीमित कर दिया गया है. व्हील आर्च अब बॉडी कलर में दिए गए हैं और आर्च के सबसे ऊपरी हिस्से पर कॉन्ट्रास्टिंग प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है.

 

 

रियर प्रोफाइल की बात करें तो नई Venue N-Line में एक रूफ-माउंटेड स्प्लिट स्पॉइलर, नया रियर बंपर और एक आकर्षक ट्विन-टिप एग्जॉस्ट इस्तेमाल किया गया है. इस बदलावों की लिस्ट में नए 5-स्पोक 17-इंच अलॉय व्हील भी शामिल हैं. इस कार को कुल आठ सिंगल और डुअल टोन कलर में चुल सकते हैं.

 

Hyundai Venue N-Line का इंटीरियर:

वहीं इसके इंटीरियर की बात करें तो, नई Venue N-Line में रेड इन्सर्ट और रेड एम्बिएंट लाइटिंग के साथ पूरी तरह से ब्लैक केबिन दिया गया है. स्टीयरिंग डिज़ाइन Venue N-Line के लिए नया और अनोखा है, जिसमें बीच में हुंडई की जगह ‘N’ लोगो और साइड स्पोक के नीचे ड्राइव और ट्रैक्शन मोड के लिए कंट्रोल दिए गए हैं. कार में स्पोर्टी टच देने के लिए मेटल-फिनिश्ड पैडल और ‘N’ बैज वाला गियर सिलेक्टर दिया गया है.

Hyundai Venue N-Line का इंजन:
इंजन की बात करें तो नई Venue N-Line में स्टैंडर्ड Venue में मिलने वाला 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो 118 bhp की पावर और 172 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है. गियरबॉक्स विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल या पैडल शिफ्टर्स के साथ 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक शामिल हैं. Hyundai Venue N-Line को दो वेरिएंट – N6 और N10 में पेश किया जाएगा, जिनमें से केवल N10 में ही मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा.

Hyundai Venue N-Line के फीचर्स:
नई जनरेशन Venue N-Line में मिलने वाले फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें स्टैंडर्ड Venue के समान ही तकनीक दी गई है, जिसमें ट्विन 12.3 इंच डिस्प्ले, लेवल-2 ADAS तकनीक, बोस साउंड सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, एक पावर्ड ड्राइवर सीट और कई अन्य फीचर्स शामिल हैं.

Back to top button