Naagin 7: एकता कपूर के शो में नागिन बनेगी ये हसीना, सलमान खान भी देखकर शॉक्ड

Naagin 7: टीवी जगत की मशहूर निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) अपने कल्ट धारावाहिक नागिन की सातवीं किस्त जल्द लेकर आ रही हैं। और ये कन्फर्म हो गया है कि शो में नागिन का लीड रोल कौन सी हसीना निभाएगी।

Naagin 7: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के सीजन फिनाले के दौरान सलमान खान के सामने उन्हें शो की मुख्य भूमिका के रूप में घोषित किया गया था। यह वही मंच है जिसने प्रियंका को सीजन 16 में शीर्ष तीन फाइनलिस्ट में से एक चुनकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि दिलाई थी। यह पल पुरानी यादों और जादू से भरा था, उस शो में वापसी जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर बना दिया था। प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) ने कहा कि मुझे आज भी ‘बिग बॉस 16’ का वह पल याद है, जब एकता मैम ने कहा था कि उन्हें अपनी अगली ‘नागिन’ मिल गई है।

एकता कपूर को मिल गई नई नागिन

प्रियंका चाहर चौधरी ही एकता कपूर की अगली नागिन हैं। उन्होंने सलमान खान और बिग बॉस को थैंक यू कहा। उनके मुताबिक, दोनों की वजह से ही उन्हें ये शो मिला है। उन्होंने बताया कि जब एकता कपूर सीजन 16 में आई थीं, तभी वह जान गई थीं कि वह उनकी अगली नागिन होने वाली हैं।

सलमान के सामने नागिन के रूप में हुई प्रकट

नागिन ब्रह्मांड का प्रभार लेना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और मैं इसे बनाए रखने के लिए अपनी शक्ति में सब कुछ करूंगी। सलमान सर और लाखों दर्शकों के सामने नागिन के रूप में प्रकट होना भाग्य की योजना से कम नहीं लगता। मैं निर्माताओं की बहुत आभारी हूं।
दर्शकों को लुभाते हुए दस साल पूरे करने के बाद, नागिन भारतीय टेलीविजन की सर्वश्रेष्ठ फैंटेसी फ्रैंचाइजी के रूप में अपनी बादशाहत बरकरार रखे हुए है।

क्या है नागिन 7 की फुल कास्ट?

बीती रात अपने अपकमिंग शो नागिन 7 का प्रमोशन करने के लिए एकता कपूर सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 के मंच पर पहुंचीं। वीकेंड का वार में एकता-सलमान के साथ मिलकर अपने शो की लीड एक्ट्रेस के नाम से आज रविवार को पर्दा उठाएंगी। लेकिन इससे पहले ही ये पता चल गया है कि नागिन 7 की नागिन कोई और नहीं बल्कि मशहूर टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) हैं, जो तेजस्वी प्रकाश को रिप्लेस करेंगी।

ये भी पढ़े-शाहरुख खान आज मना रहे 60वां बर्थडे, सामने आई सेलिब्रेशन की लोकेशन

2015 में अपनी शुरुआत के बाद से इस कल्ट शो ने मौनी रॉय और अदा खान से लेकर तेजस्वी प्रकाश तक, टेलीविजन की प्रमुख अभिनेत्रियों को अपनी पहचान दिलाई है। अब जैसे-जैसे यह विरासत आगे बढ़ रही है, प्रियंका नई नागिन रानी के रूप में सिंहासन पर आसीन हो रही हैं और नागिन जगत को उसके अब तक के सबसे रोमांचक अध्याय में ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
‘नागिन 7’ का प्रीमियर जल्द ही कलर्स और जियो हॉटस्टार पर होने वाला है।

ये भी पढ़े-Bigg Boss 19: कैप्टन बनते ही अस्पताल पहुंचे प्रणित मोरे, एक शर्त पर होगी एंट्री…

Back to top button