फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें चारो महानगरों में आज का रेट

Petrol diesel price

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। आज डीजल की कीमत अधिकतम 30 से 31 पैसे जबकि पेट्रोल की कीमत भी 28 से 29 पैसे तक बढ़ी है।

आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 96.41 रुपये जबकि डीजल का दाम 87.28 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 102.58 रुपये व डीजल की कीमत 94.70 रुपये प्रति लीटर है। 

वाहन ईंधन कीमतों में एक महीने में 25वीं बार बढ़ोतरी के बाद देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बुधवार को नई ऊंचाई पर जा पहुंचीं।

राजस्थान में डीजल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए, जबकि पेट्रोल के दामों का शतक लगाने वाले राज्यों में कर्नाटक भी शामिल हो गया। कर्नाटक देश का ऐसा सातवां राज्य है।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत

शहर    डीजल   पेट्रोल

दिल्ली   87.28   96.41

मुंबई   94.70  102.58

कोलकाता 90.12  96.34

चेन्नई  91.92  97.69

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।) 

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं।

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं।

वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button