
सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट हुए सम्मानित; डॉ. अमरेश मोहन को आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड
Medical and Health news: स्वास्थ एवं चिकित्सा के क्षेत्र में अपने फिजियोथैरेपी से लोगों का इलाज कर उनकी मदद करने वाले डॉ. अमरेश मोहन को आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया.
फिजियो केयर के संस्थापक डॉ. अमरेश मोहन को आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। लखनऊ में लंदन अकादमी ऑफ स्पोर्ट्स एंड हेल्थ साइंस की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार फिजियोसेम -2025 में सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अमरेश मोहन को फिजियोथिरेपी की आधुनिक तकनीकों के प्रचार-प्रसार तथा फिजियोथैरेपी चिकित्सा शिक्षा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सेमिनार में देश विदेश के फिजियोथेरेपिस्ट शामिल हुए।





