PM Modi ने वर्ल्ड चैंपियन बेटियों से की बात, हर खिलाड़ी से पूछा ये सवाल

PM Modi-Team India: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंची और उनसे मुलाकात की।

PM Modi chat with Indian Women Cricket Team: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीत कर सभी देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। इस यादगार और ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए सभी खिलाड़ियां और इंडियन कोच अमोल मजूमदार पीएम मोदी से मिलने के दिल्ली पहुंचे. जहां, उनका स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ हुआ. मोदी ने उन्हें सम्मानित किया और हाथों में ट्रॉफी लेकर तस्वीरें भी खिंचवाई. उन्होंने खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और जज्बे की सराहना की, खासकर आलोचना के बाद उनकी वापसी पर। इस दौरान पीएम ने दीप्ति से उनके ‘जय श्री राम’ पोस्ट और हनुमान टैटू के बारे में भी पूछा।

PM Modi ने वर्ल्ड चैंपियन बेटियों से क्या-क्या बातें की?

2 नवंबर 2025 को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम (IND-W vs SA-W) ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया और पहली बार आईसीसी महिला वनडे विश्व कप (ICC Women’s World Cup 2025) का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद पीएम मोदी (PM Modi met with Indian Women’s Cricket Team) से मुलाकात करने पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत बोलीं, ऐसी मुलाकातें बार-बार हों।

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मौके पर 2017 की यादें ताजा करते हुए कहा कि उस वक्त हम प्रधानमंत्री से ट्रॉफी के बिना मिले थे। लेकिन आज ट्रॉफी के साथ मिलने आए हैं। अब हम चाहेंगे कि ऐसी मुलाकातें और बार-बार हों।

वहीं, उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा उन्हें प्रेरित करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और इसमें प्रधानमंत्री जी का योगदान बहुत बड़ा है। इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने बताया कि वह लंबे समय से प्रधानमंत्री से मिलने का इंतजार कर रही थीं। उन्होंने कहा कि 2017 में प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि मेहनत करते रहो, एक दिन सपना पूरा होगा। आज वो सपना सच हो गया।

दीप्ति ने ये कहा

दीप्ति ने कहा, मैं हर मैच से पहले जय श्रीराम का उच्चारण करती हूं। यह मुझे सकारात्मक ऊर्जा देता है और मैदान पर मेरा मनोबल बढ़ाता है। हनुमानजी मेरे प्रेरणास्रोत हैं, उनसे जुड़ाव मुझे हर मुश्किल में शक्ति देता है।

Back to top button