IPL 2026 से पहले RCB बिकने की तैयारी में, कंपनी का बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को लैटर…

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) फ्रेंचाइजी 2026 IPL सीजन से पहले बिक सकती है। डियाजियो पीएलसी की भारतीय इकाई यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) ने बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को एक लेटर लिखा।

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद साल 2025 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता और इस टीम की पहली खिताबी जीत के छह महीने से भी कम समय से बाद ये बिकने के लिए तैयार है। इस टीम को बेचने को लेकर बातचीत चल रही है और बुधवार शाम को डियाजियो ने खुलासा किया कि आरसीबी पुरुष टीम के साथ-साथ महिला टीम को बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जो तीन साल पुरानी है और इसके नाम भी एक टाइटल है।

अब बदलेगा RCB का मालिक

डायजेओ ने बुधवार, 5 नवंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को सूचना दी कि उसने अपनी सहायक कंपनी रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (RCSPL) की “रणनीतिक समीक्षा” शुरू कर दी है. यही कंपनी आरसीबी की मालिक है और पुरुषों की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और महिला प्रीमियर लीग (WPL) दोनों टीमों को संभालती है.

डायजेओ के भारतीय कारोबार यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) के सीईओ प्रवीण सोमेश्वर ने कहा, “RCSPL हमारे लिए एक मूल्यवान और रणनीतिक संपत्ति है, लेकिन यह हमारे मुख्य शराब व्यवसाय का हिस्सा नही है. हम भारत में अपने मुख्य बिजनेस पर फोकस करने के लिए यह कदम उठा रहे हैं.”

कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि वह संभावित खरीदारों से बातचीत शुरू कर चुकी है. ब्लूमबर्ग न्यूज की जून में आयी एक रिपोर्ट के अनुसार इस डील का मूल्यांकन 2 बिलियन डॉलर (करीब 16,600 करोड़ रुपये) तक हो सकता है.

अब तक IPL की सबसे महंगी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स है। अगर RCB बिकती है, तो यह IPL के इतिहास का सबसे बड़ा सौदा होगा। साल 2021 में जब IPL में दो नई टीमें — लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स — जोड़ी गई थीं। तब लखनऊ को RPSG ग्रुप ने 7,090 करोड़ रुपए में और गुजरात को CVC कैपिटल ने 5,625 करोड़ रुपए में खरीदा था।

वहीं, RCB की वैल्यूएशन करीब 2 बिलियन डॉलर (लगभग 17,000 करोड़ रुपए) आंकी जा रही है, जो लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स की खरीद कीमत से कहीं ज्यादा है।

 

Back to top button