Neil-Aishwarya divorce: ऐश्वर्या और नील का टूटा रिश्ता? दायर की तलाक की अर्जी

Neil-Aishwarya divorce: नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को लेकर एक खबर आ रही है जिसे सुनकर उनके फैंस को बड़ा दुख होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि 4 साल की शादी को दोनों ने तोड़ने का फैसला किया है।

Neil-Aishwarya divorce: टीवी इंडस्ट्री से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार जाने-माने कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने तलाक लेने का फैसला लिया है और कोर्ट में पेपर दायर कर दिए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने ये फैसला लिया है कि अब ये साथ नहीं रह सकते हैं और इन्होंने कोर्ट में तलाक दायर कर दिया है। इनके तलाक की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। नील-ऐश्वर्या ने ये फैसला क्यों लिया है, ये अब तक साफ नहीं है।

कोर्ट में दायर की तलाक की अर्जी

रिपोर्ट्स के मताबिक नील भट्ट और ऐशवर्या शर्मा काफी लम्बे समय से अलग रह रहे थे। इन दोनों के बीच चीजें इतनी बिगड़ चुकी थीं कि ये साथ भी नहीं रह पा रहे थे। सारी चीजों को ध्यान में रखकर और भविष्य के बारे में सोचते हुए इन दिनों ने ये फैसला लिया है कि अब कानूनी तौर पर भी अलग हो जाएंगे। दोनों ने कोर्ट में तलाक दायर कर दिया है और जल्द ही इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। दोनों के बीच किस बात को लेकर परेशानी शुरू हुई ये अभी साफ नहीं है लेकिन ये पक्का है कि अब ये अलग होने की तरफ बढ़ रहे हैं।

नील और ऐश्वर्या की लव स्टोरी

नील और ऐश्वर्या के बारे में बता दें कि दोनों पहली बार शो गुम है किसी के प्यार में के सेट पर मिले और यहीं दोनों को प्यार हो गया। दोनों ने फिर 2021 में शादी की थी और दोनों ने साथ में स्मार्ट जोड़ी और बिग बॉस 17 में काम किया था।

ये भी पढ़े- Bigg Boss 19 में आया एक और ट्विस्ट, शॉकिंग एविक्शन में ये कंटेस्टेंट बाहर

वहीं करवा चौथ के मौके पर भी जब ऐश्वर्या ने अकेले में फोटो शेयर की थी तब दोनों के अलग की खबर को और हवा मिल गई थी। कुछ दिनों पहले ऐश्वर्या ने एक स्टेटमेंट जारी कर नेगेटिविटी को ना फैलाने की बात की थी। उन्होंने लिखा था, ‘मैं काफी समय से चुप हूं इसलिए नहीं कि मैं कमजोर हूं बल्कि मैं अपनी शांति को प्रोटेक्ट कर रही हूं। लेकिन कुछ लोग अब भी नेगेटिव बोल रहे हैं। मैं अपने नाम को गलत चीजों के लिए आगे नहीं आने दूंगी। मेरी लाइफ आपके लिए कंटेंट नहीं है।’

Back to top button