सुरेश रैना और शिखर धवन पर ED का एक्शन, सट्टेबाजी केस में करोड़ों की प्रॉपर्टी होगी कुर्क…

Suresh Raina-Shikhar Dhawan ED Raid: ईडी ने क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन के खिलाफ एक बड़ा फैसला किया है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में इन दोनों खिलाड़ियों की करोड़ों की संपत्ति को ईडी ने कुर्क कर लिया है।

Suresh Raina-Shikhar Dhawan ED Raid: पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन और सुरेश रैना को बहुत बड़ा झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय यानि ED ने दोनों ही खिलाड़ियों 11.14 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी अस्थायी रूप से अटैच कर ली है। ये एक्शन मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत लिया गया है। ये मामला एक अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म से जुड़ा है। एजेंसी ने जांच में पाया कि धवन और रैना ने विदेशी कंपनियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट कर अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet का प्रचार किया।

करोड़ों की ठगी का आरोप

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की थी। इस दौरान दोनों के बयान दर्ज किए गए थे। बता दें कि, ईडी इस समय कई ऐसे मामलों की जांच कर रही है, जो अवैध बेटिंग एप्स से जुड़े हैं। एजेंसी का मानना है कि इस तरह के बेटिंग एप्स न केवल अवैध हैं, बल्कि इनके जरिए बड़े पैमाने पर धन शोधन की गतिविधियां भी होती हैं। इन एप्स पर आरोप है कि इन्होंने लाखों लोगों और निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है या फिर भारी मात्रा में टैक्स की चोरी की है।

कैसे चलता था सट्टेबाजी नेटवर्क?

ED के अनुसार, 1xBet भारत में बिना किसी वैध अनुमति के खुलकर ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म चला रहा था। कंपनी सोशल मीडिया, वेब पोर्टलों और वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर इनडायरेक्ट विज्ञापन देकर यूजर्स को सुट्टेबाजी के लिए आकर्षित करती थी। पैसे इकट्ठा करने के लिए हजारों फर्जी या “म्यूल अकाउंट्स” बनाए गए थे, जिनमें अलग-अलग लोगों के नाम पर रकम जमा होती थी। फिर इन्हीं खातों से रकम कई पेमेंट गेटवे के जरिये विदेशों में भेजी जाती थी, ताकि असली सोर्स को छिपाया जा सके।

ये भी पढ़े- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम में विस्फोटक ऑलराउंडर की वापसी

ईडी की जांच में पाया गया है कि दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने 1xBet और उसके प्रतिनिधियों के प्रचार के लिए विदेशी संस्थाओं के साथ ‘जानबूझकर’ समर्थन समझौते किए। ईडी ने इस जांच के तहत इन दोनों के अलावा युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा जैसे अन्य पूर्व क्रिकेटरों, अभिनेता सोनू सूद, उर्वशी रौतेला, मिमी चक्रवर्ती (तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद) और अंकुश हाजरा (बंगाली अभिनेता) से भी पूछताछ की है।

ये भी पढ़े- IPL 2026 से पहले RCB बिकने की तैयारी में, कंपनी का बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को लैटर…

यह मामला 1xBet नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ा है। सट्टेबाजी से जुड़े इस केस में सुरेश रैना और शिखर धवन से पहले पूछताछ हो चुकी है। यह मामला 1xBet नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ा है।

ये भी पढ़े- PM Modi ने वर्ल्ड चैंपियन बेटियों से की बात, हर खिलाड़ी से पूछा ये सवाल

 

Back to top button