कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर आई खुशियां, बेबी बॉय का किया स्वागत

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Baby: बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर किलकारी गूंज उठी है। कैटरीना कैफ ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद विक्की कौशल ने दी है।

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ शुक्रवार को मां बन गई हैं। उनके पति विक्की कौशल और कटरीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि कपल को एक बेटा हुआ है। शादी के चार साल बाद कटरीना और विक्की माता-पिता बने हैं। इस खुशखबरी को विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। खबर सामने आते ही फैंस और बॉलीवुड हस्तियां कपल को बधाई दे रहे हैं।

विक्की कौशल के घर आई खुशियां

विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त बयान जारी करते हुए लिखा, “हमारी खुशियों का छोटा सा तोहफा आ गया है। दिल में अपार आभार के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर, 2025- कैटरीना और विक्की।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

 

सितंबर में अनाउंस की प्रेग्नेंसी

बता दें कि 23 सितंबर को विकी और कटरीना ने अनाउंस किया था कि दोनों जल्द पैरेंट्स बनने वाले हैं। उन्होंने लिखा था कि ये उनकी लाइफ का बेस्ट चैप्टर है।

पिता बनने को लेकर एक्साइटेड थे विकी

विकी ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में पिता की जर्नी शुरू होने से पहले कहा था कि मैं काफी एक्साइटेड हूं और ये बहुत बड़ा आशीर्वाद है। एक्साइटिंग टाइम है और फिंगर क्रॉस।

बता दें कि विकी और कटरीना ने कई साल की डेटिंग के बाद 2021 में शादी की थी। दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ी में से एक है। काफी समय से कटरीना की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही थीं, लेकिन दोनों ने इसे छिपाकर रखा और सितंबर में फिर सबको गुड न्यूज दी।

Back to top button